ग्राम दलदली, जमदरहा(चौकी भंवरपुर) व ग्राम आवलाचक्का (थाना सरायपाली) में पुलिस की रेड

अवैध शराब निर्माण, बिक्री व तस्करीकर्ता के खिलाफ महासमुंद पुलिस की छापामार कार्यवाही


ग्राम दलदली, जमदरहा(चौकी भंवरपुर) व ग्राम आवलाचक्का (थाना सरायपाली) में पुलिस की रेड

तीन प्रकरणों में कुल 137.200 लीटर अवैध महुआ शराब (कीमती 29,200 रूपये) जप्त

अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त एक स्कूटी (किमती करीब 50 हजार रूपये) सहित 79,200 रुपये की संपति आरोपियों से जप्त

तीन मामलों में अवैध महुआ शराब सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत भेजे गये जेल

जिला पुलिस महासमुन्द द्वारा अवैध महुआ शराब बनाने, बिक्री एवं परिवहन करने वालों के विरूद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सभी थाना एवं चौंकी क्षेत्रों में लगातार कार्यवाही की जा रही है। 

प्रकरण-01, चौकी भंवरपुर-

विवरण- दिनांक 05.10.2026 को मुखबिर सूचना मिला कि ग्राम दलदली के सामने जंगल रनकोट जाने वाली पगडण्डी रास्ता में तीन व्यक्ति अवैध महुआ शराब बिक्री करने हेतु ले जा रहे है, सूचना पर चौकी भंवरपुर पुलिस टीम मय गवाहों के पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया। जहाँ मौके पर संदिग्ध विजय कुमार पिता सरोज रति सोनी उम्र 30 साल, त्यागी सोनी पिता जगसाय सोनी उम्र 29 साल व महेश राम यादव पिता लक्ष्मण यादव उम्र 50 साल सभी निवासी ग्राम गढ़गांव चौकी भंवरपुर थाना बसना महासमुंद छ.ग. के कब्जे से लगभग 100 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब (कीमती 20,000 रूपये) को कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का होना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार करते हुए थाना बसना में अप. क्र. 555/26 पंजीबद्ध कर आरोपियों को ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया है

गिरफ्तार आरोपी- 

01- विजय कुमार पिता सरोज रति सोनी उम्र 30 साल,  

02- त्यागी सोनी पिता जगसाय सोनी उम्र 29 साल, 

03- महेश राम यादव पिता लक्ष्मण यादव उम्र 50 साल,सभी निवासी ग्राम गढ़गांव चौकी भंवरपुर थाना बसना

जप्त संपत्ति-

01- 100 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब (कीमती 20,000 रूपये)

प्रकरण-02, चौकी भंवरपुर-

विवरण- दिनांक 05.10.2026 को मुखबिर सूचना मिला कि एक व्यक्ति जुपिटर स्कूटी क्रमांक सीजी 06 एचडी 7658 में अवैध रूप से देसी शराब परिवहन कर रहा है, सूचना पर चौकी भंवरपुर पुलिस टीम मय गवाहों के ग्राम जमदरहा हाई स्कूल के पास पहुंचकर घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ा गया व नाम पता पुछने पर अपना नाम सूर्यकांत चौहान पिता तेज कुमार चौहान उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम भैरोपुर थाना सांकरा का रहने वाला बताया। संदिग्ध की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 40 पौवा देसी प्लेन शराब जुमला 7.200 लीटर (कीमती 3200 रू) मिला,परिवहन में प्रयुक्त एक ज्यूपिटर स्कूटी किमती करीब 50 हजार रूपये सहित जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का होना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार करते हुए थाना बसना में अप. क्र. 554/26 धारा 34(2)आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया है

गिरफ्तार आरोपी-

01- सूर्यकांत पिता तेज कुमार चौहान उम्र 19 वर्ष साकिन भैरोपुर थाना सांकरा जिला महासमुंद

जप्त सम्पत्ति-

01- 7.200 लीटर देसी प्लेन शराब कीमती 3200 रूपये

02- एक जुपिटर स्कूटी कीमती 50,000 रूपये

प्रकरण-03, थाना सरायपाली-

दिनांक 05.10.2026 को रात्रि करीब 20:00 बजे घटना स्थल ग्राम आवलाचक्का मेन रोड मे आरोपी अमित कुमार बसंत पिता केदारनाथ उम्र 32 वर्ष साकिन आंवलाचक्का, के कब्जे से 30 लीटर महुआ शराब कीमत करीब ₹6000 को बिक्री करने वास्ते रखे मिला, जिसे कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का होना पाये जाने से थाना सरायपाली अपराध क्रमांक 348/ 26 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर आरोपी को ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया है

गिरफ्तार आरोपी-

01- अमित कुमार बसंत पिता केदारनाथ उम्र 32 वर्ष साकिन आंवलाचक्का

जप्त सम्पत्ति-

01- 30 लीटर देसी प्लेन शराब कीमती 6000 रूपये

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने