गुहा निषाद राज के नाम पर हुई सामान्य ज्ञान परीक्षा, 14 केंद्रों पर हुई निशुल्क परीक्षा

महासमुंद: गुहा निषाद राज के नाम पर हुई सामान्य ज्ञान परीक्षा, 14 केंद्रों पर हुई निशुल्क परीक्षा

पिथौरा। छत्तीसगढ़ निषाद समाज सहारा व्यवस्था परिवार के तत्वावधान में श्री गुहा निषाद राज, माता वीरांगना बिलासा देवी, क्रांतिकारी स्व. इदरू केवट, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. जेठू राम निषाद, पद्मश्री पुनाराम निषाद एवं समाज के सभी शहीदों की स्मृति में राज्य स्तरीय ऑनलाइन छात्रवृत्ति सामान्य ज्ञान परीक्षा का आयोजन 30 अगस्त रविवार को किया गया था। जिसका परिणाम अब घोषित किया गया है

समाज के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष, ब्लॉक सलाहकार एवं ब्लॉक परीक्षा प्रभारी दिलीप निषाद ने बताया कि यह परीक्षा पूरे प्रदेश में निषाद समाज के भवनों में आयोजित की गई थी, ताकि बच्चों को सामाजिक भवनों के बारे में जानकारी हो सके। यह परीक्षा पूरी तरह निशुल्क थी

इस परीक्षा में निषाद समाज के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के बालक-बालिकाओं ने भाग लिया। परीक्षा में कुल 70 प्रश्न पूछे गए थे, जिसमें कक्षा के मुख्य तीन विषयों से 18-18 प्रश्न, सामान्य ज्ञान से 5-5 प्रश्न और 6 प्रश्न समाज से संबंधित थे

कोई भी वंचित न रहे, इसलिए पूरे महासमुंद जिले में कुल 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। ब्लॉक परीक्षा केंद्र पिथौरा को सफल बनाने में सह परीक्षा प्रभारी श्रीमती मालती निषाद, श्रीमती पिंगला निषाद व स्थानीय समाजजनों का विशेष योगदान रहा 

प्रदेश स्तरीय परिणाम इस प्रकार रहा -

कक्षा 9वीं में -

प्रथम - बुद्धेश्वर निषाद (जिला बलौदाबाजार)

द्वितीय - कु. महालक्ष्मी निषाद (जिला कांकेर)

तृतीय - कु. मालती निषाद (पिथौरा, जिला महासमुंद)

चतुर्थ - कु. लावन्या निषाद (पिथौरा, महासमुंद)

कक्षा 10वीं में -

प्रथम - कु. अंकिता निषाद (जिला गरियाबंद)

द्वितीय - देवकुमार (जिला दुर्ग)

तृतीय - प्रदीप निषाद (जिला रायपुर)

कक्षा 11वीं में -

प्रथम - गौरव कैवर्त (जिला कोरबा)

द्वितीय - रितेश निषाद (जिला धमतरी)

तृतीय - कु. वासिनी निषाद (जिला बालोद)

कक्षा 12वीं में -

प्रथम - नवीन निषाद (जिला कबीरधाम)

द्वितीय - कु. हुलसी निषाद (जिला बालोद)

तृतीय - कु. चांदनी निषाद (जिला दुर्ग)

इसके अलावा 20 बच्चों को सांत्वना पुरस्कार स्वरूप ई-प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा

पुरस्कार वितरण समारोह 03 अक्टूबर दिन शनिवार, सुबह 11 बजे, जिला कार्यालय निषाद समाज भवन, खपरापारा, भीरावाही, जिला कांकेर में आयोजित किया जाएगा। समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने