37.300 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा (कीमती 07 लाख 40 हजार रूपये) जप्त

ऑपरेशन निश्चय- वाहन चेकिंग के दौरान क्रेटा एवं स्विफ्ट कार से गांजा तस्करी करते 07 लोकल सिंडिकेट गिरफ्तार

37.300 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा (कीमती 07 लाख 40 हजार रूपये) जप्त

गान्जा परिवहन मे प्रयुक्त 02 कार सहित आरोपियों के कुल 17 लाख 10 हजार रूपये की संपत्ति जप्त

सोनपुर (ओडीसा) से लाकर लोकल क्षेत्र में खपाने की थी योजना

एएनटीएफ व थाना सांकरा पुलिस की कार्यवाही

एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी तथा इंड टू इंड एवं फाइनेशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेंकिंग कार्यवाही की जा रही है, इसी दरमियान थाना सांकरा पुलिस स्टाफ को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की एक क्रेटा कार एवं एक सफेद रंग का स्विफ्ट कार में उड़ीसा से सांकरा होते हुए रायपुर की ओर अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन की प्राप्त सूचना पर बल्दीड़ीह चौक एन एच 53 रोड सांकरा के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन की लगातार निगरानी की जा रही थी तभी सूचक के बताये अनुसार एक क्रेटा कार एवं एक सफेद रंग का स्विफ्ट कार आयी जिसे रोककर चालक एवं सवार व्यक्तियों से पुछताछ किया गया। पूछताछ पर उक्त वाहनों में गांजा होना बताये जिसे वाहनों की तलाशी लेने पर बरामद किया गया। मौके पर आरोपियों के कब्जे से करीब 37.300 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त आरोपियों के विरुद्ध नारकोटिक्स एक्ट के तहत् अपराध क्रमांक 160/26 धारा 20(B) नाराकोटिक्स एक्ट का पंजीबद्ध कर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर लिया गया है

गिरफतार आरोपी-

01- महेंद्र पटेल उर्फ रितेश पिता अशोक पटेल कुमार साकिन दयालपुर थाना सालिया हाल भगत देवरी थाना सांकरा जिला महासमुंद 

02- टिके लाल मांझी उर्फ़ टिक्कू पिता लोचन मांझी उम्र 22 साल साकिन डोंगरी पाली थाना सांकरा जिला महासमुंद 

03- सुमित शर्मा पिता घनश्याम शर्मा उम्र 25 साल साकिन लाखागढ़ थाना पिथौरा जिला महासमुंद 

04- देवेंद्र पटेल उर्फ दीपेश पिता संतोष पटेल उम्र 22 साल साकिन राजपुर थाना बसना जिला महासमुंद 

05- गितेश नायक पिता देवेंद्र नायक उम्र 20 साल साकिन धुपेनडीह थाना बसना जिला महासमुंद 

06- नवसागर पटेल उर्फ नूतन पिता गोपाल पटेल उम्र 21 साल साकिन सागरपाली थाना सरायपाली जिला महासमुंद 

07- मंसुर खान पिता वा कर खान उम्र 26 साल साकिन लखागढ़ थाना पिथौरा जिला महासमुंद

जप्त संपत्ति-

01- 37.300 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त कीमती 7,40,000 रूपये

02- एक क्रेटा कार कीमती 6,00,000 रूपये एवं 

03- एक सफेद रंग का स्विफ्ट कार कीमती 3,00,000 रू. 

04- 06 नग मोबाइल कीमती 70,000 रू.

जुमला जप्त संपत्ति कीमती 17,10,000 रू.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने