ठाकुरदिया कला में दोहरी खुशी: बच्चों ने प्रकाशित की वाल पत्रिका, प्रयास स्कूल में चयन पर छात्र के माता-पिता ने कराया नेवता भोज

महासमुंद: ठाकुरदिया कला स्कूल में नवाचार, बच्चों ने लेख-कविता-कहानी से सजाई 'बच्चों की दुनिया

पिथौरा। विकास खंड पिथौरा के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला ठाकुरदिया कला में बुधवार 17 सितंबर को दोहरे हर्ष का माहौल रहा

पहली उपलब्धि - वाल मैगजीन का प्रकाशन:

यहां अध्ययनरत कक्षा 6वीं से 8वीं तक के स्कूली बच्चों ने शिक्षकों के मार्गदर्शन में हिंदी पाक्षिक दीवार पत्रिका 'बच्चों की दुनिया' के 5वें अंक का प्रकाशन उत्साहपूर्ण माहौल में किया। बच्चों ने इसमें कई तरह के लेख, गीत, कविता, कहानी, चित्र और आसपास के समाचारों को शामिल किया है। खास बात यह है कि इस वाल मैगजीन को बच्चों द्वारा शाला में प्रकाशित करते हुए 11वां वर्ष चल रहा है

बच्चों की इस नवाचारी पहल की प्रभारी प्रधान पाठक मुकेश कुमार सिन्हा, वरिष्ठ शिक्षक छबिराम पटेल, मोहित राम पटेल, प्राथमिक शाला प्रधान पाठक श्रीमती कुसुमलता कुर्रे एवं शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष यशवंत दीवान, उपाध्यक्ष श्रीमती पालकी दीवान, वरिष्ठ सदस्य भानुराम ठाकुर, मेलाराम ठाकुर, मनोज दीवान, रमेश दीवान सहित सभी सदस्यों ने बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया

दूसरी उपलब्धि - नेवता भोज का आयोजन:

इसी दिन शाला में एक और नेवता भोज का आयोजन किया गया। कक्षा 8वीं के छात्र सुमीत दीवान का इस साल प्रयास विद्यालय बिलासपुर के लिए चयन हुआ है। इसी खुशी में उसके माता-पिता श्रीमती पालकी दीवान और दिलीप कुमार दीवान द्वारा मिडिल एवं प्रायमरी स्कूल के सभी बच्चों को खीर-पूड़ी एवं स्वादिष्ट भोजन कराया गया

इस आयोजन की ग्रामवासियों ने सराहना की। इस दौरान प्रधान पाठक मुकेश कुमार सिन्हा, वरिष्ठ शिक्षक छबिराम पटेल, मोहित राम पटेल, प्राथमिक शाला प्रधान पाठक श्रीमती कुसुमलता कुर्रे, रसोइया कमला वैष्णव, सफरा बाई ध्रुव उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने