राहगीर को रोककर मोबाइल और नगदी लूटने वाले गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 04 आरोपी व 04 विधि-विरुद्ध संघर्षरत बालक पकड़े गए
24 घण्टे के भीतर लूट के आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे
हुलिए और स्थानीय सुरागों से सुलझी लूट की वारदात, बागबाहरा पुलिस ने आरोपियों से लूट का मोबाइल, नगदी व चाकू किया बरामद
थाना बागबाहरा अपराध क्रमांक 187/26 धारा 310(2),126(1) Bns, 25,27 आर्म्स एक्ट का मामला
मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 15.09.2026 के दोपहर 14.30 बजे प्रार्थी दिनेश कुमार सूर्यवंशी पिता गणेश राम उम्र 24 साल निवासी महावीर कॉम्प्लेक्स बागबाहरा थाना बागबाहरा ग्राम घुंचापाली में जिओ टॉवर से काम करके बागबाहरा वापस आ रहा था, तभी रेल्वे फाटक धान मंडी बागबाहरा के पास कुछ अज्ञात लोगों द्वारा प्रार्थी मोटर सायकल चालक को रोककर मारपीट कर व चाकू दिखाकर मोबाइल(रियलमी 15 5जी) कीमती 28000 एवं नगदी 200 रुपया जुमला 28200 रुपया को लूट कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना बागबाहरा में रिपोर्ट दर्ज कर मामले क तफ्तीश शुरू की गई। घटना स्थल एवं आस पास के लोगो से, प्रार्थी द्वारा बताये गये आरोपियों के हुलिया रंग, कद-काठी के बारे में लोगो से बारीकी से पूछताछ करने पर पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे जिस पर आरोपी शिवदास पिता बकारु उम्र 26 साल निवासी वार्ड नंबर 10 बागबाहरा थाना बागबाहरा, वासु सोनवानी पिता संजय सोनवानी उम्र 19 साल निवासी वार्ड नंबर 10 बागबाहरा थाना बागबाहरा, शिवप्रसाद उर्फ कन्हैया नेताम पिता रामायण नेताम उम्र 22 साल निवासी वार्ड नंबर 04 ढांगाडीपरा बागबाहरा थाना बागबाहरा, राज तांडी पिता सुरेश तांडी उम्र 19 साल निवासी वार्ड नंबर 10 बागबाहरा थाना बागबाहरा एवं चार विधि विरुद्ध संघर्ष बालक सहित कुल आठ लोगो को हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया जिनके द्वारा उक्त दिनांक को प्रार्थी के साथ घटना को अंजाम देना बताया, तत्पश्चात पुलिस द्वाराआरोपियों के निशानदेही पर लूट की संम्पत्ति को आरोपियों के कब्जे से 01 नग मोबाइल, 200 रुपया नगदी एवं 01 नग चाकू कब्जे से बरामद कर ज्यूडिशियल रिमांड एवं चार विधि से संघर्षरत बालकों के विरूद्ध विधि सम्मत कार्यवाही करते हुए बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। इस प्रकार प्रकरण के 04 बालिग एवं 04 विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक को 24 घंटा के अंदर गिरफ्तार/अभिरक्षा लेने में सफलता मिला है
गिरफतार आरोपी-
01- शिवदास पिता बकारु उम्र 26 साल निवासी वार्ड नंबर 10 बागबाहरा थाना बागबाहरा
02- वासु सोनवानी पिता संजय सोनवानी उम्र 19 साल निवासी वार्ड नंबर 10 बागबाहरा थाना बागबाहरा
03- शिवप्रसाद उर्फ कन्हैया नेताम पिता रामायण नेताम उम्र 22 साल निवासी वार्ड नंबर 04 ढांगाडीपरा बागबाहरा।
04- राज तांडी पिता सुरेश तांडी उम्र 19 साल निवासी वार्ड नंबर 10 बागबाहरा थाना बागबाहरा एवं चार विधि विरुद्ध संघर्ष बालक
बरामद संपत्ति-
01- एक नग मोबाइल, 200 रुपया नगदी बरामद
