खेत से चोरी हुए मोटर पंप का खुलासा, पिथौरा पुलिस ने फरार तीसरे आरोपी को दबोचा
तीन स्थानीय चोरों ने मिलकर दिया था घटना को अंजाम, चोरी के दो मोटर पंप बरामद
पिथौरा पुलिस की तफ्तीश का असर, मोटर पंप चोरी के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर
विवरण इस प्रकार है की दिनांक 05/09/2026 को प्रार्थी गुलशन निषाद पिता नोहर निषाद उम्र 27 साल साकिन खुटेरी थाना पिथौरा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 01/08/2026 के शाम 07/00 बजे से दिनांक 02/08/2026 के सुबह 07/00 बजे के मध्य उसके खेत में दो जगह लगे मोटर पम्प 2-2 HP कीमती 20,000 रूपये) को कोई चोर चोरी कर ले गया है। प्रार्थी द्वारा गांव के ही चेतन निषाद पिता मनोहर निषाद, युगल किशोर साहू पिता बाबुलाल साहू और बोधन ध्रुव पिता रतन ध्रुव आदि व्यक्तियों का यह कृत्य होना संदेह व्यक्त किये जाने, कि रिपोर्ट पर थाना पिथौरा में अपराध क्रमांक 228/26 धारा 303(2), 3(5) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया। पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान संदेही चेतन निषाद और बोधन ध्रुव को हिरासत में लेकर गहन पुछताछ करने पर उक्त घटना को युगल किशोर साहू के साथ तीनो मिलकर अंजाम देना स्वीकार किये। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों चेतन निषाद और बोधन ध्रुव के निशानदेही पर उनके द्वारा व छिपाकर रखे, चोरी के दो नग एचपी मोटर पंप बरामद कर जप्त किया गया। दोनो आरोपियो को दिनांक 06/09/2026 को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया था। उक्त मामले में शामिल तीसरा आरोपी जो कि घटना दिनांक से फरार था, जिसकी पुलिस द्वारा तलाश ग्राम एवं आसपास क्षेत्र में मुखबीर लगाकर लगातार की जा रही थी, की दिनांक 16/09/2026 को फरार आरोपी युगल किशोर साहू पिता बाबूलाल साहू को गिरफ्तार कर लिया गया एवं विधिवत कार्यवाही करते हुए ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया है
गिरफ्तार आरोपी-
01- युगल किशोर साहू उर्फ लालू पिता बाबूलालसाहू उम्र 20 साल साकिन खुटेरी थाना पिथौरा जिला महासमुंद
पूर्व में गिरफ्तार आरोपी-
02- चेतन निषाद पिता मनोहर निषाद, साकिन खुटेरी थाना पिथौरा जिला महासमुंद
03- बोधन ध्रुव पिता रतन ध्रुव साकिन खुटेरी थाना पिथौरा जिला महासमुंद
