पिथौरा ब्रेकिंग: शिशु विद्या मंदिर में शिक्षक दिवस पर भव्य सम्मान समारोह, 15 आचार्य-दीदियों को किया गया सम्मानित
पिथौरा। शिक्षक दिवस के अवसर पर स्थानीय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में 15 शिक्षकों को विशेष कार्यक्रम में सम्मानित किया गया
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बसना जनपद की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती अनीता अग्रवाल एवं विद्यालय की शहीद भगत सिंह शिक्षण समिति के अध्यक्ष श्री बोधिराम चौधरी विशेष रूप से उपस्थित थे
सरस्वती वंदना से प्रारंभ कार्यक्रम में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद किया गया। वक्ताओं ने शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है, शिक्षक के कर्तव्य एवं आज के शिक्षक विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश में सरस्वती शिशु मंदिर ही एक मात्र ऐसे संस्थान हैं जो गुरुकुल तो नहीं हैं परन्तु गुरुकुल की तरह शिक्षा देने में अव्वल हैं। यहाँ के छात्रों को भैया-बहन से संबोधन किया जाता है जबकि शिक्षकों को आचार्य एवं दीदी जैसे अपनत्व भरे शब्दों से संबोधित किया जाता है
वक्ताओं ने कहा कि बच्चों को सुसंस्कारित बनाने एवं हिंदी, अंग्रेजी एवं संस्कृत विषय में पारंगत करने के अलावा देश के पारंपरिक खेलों एवं संस्कारों को इस कंप्यूटर और सोशल मीडिया के युग में भी सिखाने के कारण शिशु मंदिर के आचार्य एवं दीदियों का सम्मान करना गर्व की बात है
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में बसना के भाजपा नेता रामचंद्र अग्रवाल, श्रीमती रामकुंवर सिन्हा, सत्यनारायण अग्रवाल, श्रीमती मनमीत कौर सलूजा, विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती गायत्री राजपूत एवं विद्यालय के संस्थापक पूर्व व्यवस्थापक रजिन्दर खनूजा उपस्थित थे
मंच पर विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती गायत्री राजपूत, सरजू राम सिन्हा, टेकलाल जगत, सीताराम पटेल, लोकसिंह नाग, सावित्री साहू, हसीना बुडेक, अशोक प्रकाश बरिहा, श्रीमती सविता यादव, गीतांजली बरिहा, श्रीमती मालती यादव, पायल ध्रुव, कु. भुनेश्वरी लाउतरे, कु. यशोदा यादव एवं रजनी उड़सेना को अतिथियों के कर कमलों से सम्मानित किया गया
