भालू के हमले से दहशत: वन परिक्षेत्र देवपुर के बिट 298 में घटना, घायलों का इलाज जारी

भालू के हमले से दहशत: वन परिक्षेत्र देवपुर के बिट 298 में घटना, घायलों का इलाज जारी

बलौदा बाजार/पिथौरा। ग्राम कोसमसरा बया में भालू के हमले से दो ग्रामीण घायल हो गए। घटना आज सुबह करीब 5:00 बजे वन परिक्षेत्र देवपुर के बिट क्रमांक 298 में हुई



जानकारी के अनुसार डमरू लाल यादव और कमलेश बरिहा सुबह जंगल की ओर गए थे, तभी भालू ने उन पर अचानक हमला कर दिया। हमले में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं

घटना के बाद दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए पिथौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है, जहां उनका उपचार जारी है

सूचना मिलते ही मौके पर वन विभाग की टीम मौजूद है* और घटना की जांच कर रही है। साथ ही ग्रामीणों को जंगल की ओर न जाने के लिए अलर्ट किया गया है

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने