ऑपरेशन निश्चय- महासमुंद पुलिस का गान्जा तस्करों पर कड़ा शिकंजा—पिछले 7 दिनों में 699.600 किलोग्राम गांजा जब्त कर 31 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
लगभग 07 क्विंटल गांजे की किमत 03 करोड 50 लाख रूपये से अधिक
कुल 12 पंजीबद्ध प्रकरणों में 09 छत्तीसगढ राज्य से व अन्य राज्यों के कुल 22 आरोपी गिरफ्तार
एक कंटेनर, एक ट्रक, चार कार, दो बाइक सहीं 80 लाख के 11 वाहन जब्त
गत सात दिनों में थाना सरायपाली में 01, थाना सिंघोड़ा में 03, थाना बसना में 04 थाना महासमुंद में 01, थाना सांकरा में 01, थाना कोमाखान में 02 प्रकरण सहित कुल 12 एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है
ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान तेज करते हुए बीते सात दिनों में गान्जा तस्करों पर लगातार सख्त कार्रवाई की है, जिसके तहत निम्नांकित थानों में गांजा जप्त किया गया है-
दिनांक 18.09.26 को थाना सिंघोड़ा व थाना सरायपाली- 02 प्रकरण में कुल- 46.515 किलो गांजा, गिर. आरोपी-04,
दिनांक 19.09.26 को थाना बसना-01 प्रकरण में कुल- 28.465 किलो गांजा, गिर. आरोपी-02,
दिनांक 20.09.26 को थाना सांकरा एवं महासमुंद- 02 प्रकरण में -कुल-200.250 किलो गांजा, गिर. आरोपी-08,
दिनांक 21.09.26 को थाना सिंघोड़ा एवं बसना- 02 प्रकरण में कुल-56.760 किलो गांजा, गिर. आरोपी-03,
दिनांक 23.09.26 को थाना कोमाखान एवं बसना में 02 प्रकरण में कुल-212.400 किलो गांजा, गिर. आरोपी-04,
दिनांक 24.09.26 को थाना कोमाखान, सिंघोड़ा व बसना- 03 प्रकरण में कुल- 155.210 किलो गांजा की जप्ती एवं 10 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है
इस प्रकार से जिले में एक सप्ताह के दौरान एनडीपीएस एक्ट के कुल 12 पंजीबद्ध प्रकरणों में पुलिस ने 699.600 किलोग्राम (करीब 07 क्विंटल गांजा) , जिसकी अनुमानित कीमत ₹3.50 करोड़ से अधिक है, जब्त किया। गांजा तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई में 12 एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण दर्ज कर 31 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में 09 छत्तीसगढ़ तथा 22 आरोपी अन्य राज्यों से संबंधित हैं
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक साथ की गई कार्रवाई से तस्करी के विभिन्न मार्गों और नेटवर्क पर प्रभावी अंकुश लगाया गया। सात दिनों में सरायपाली में 01, सिंघोड़ा में 03, बसना में 04, महासमुंद में 01, सांकरा में 01 तथा कोमाखान में 02 प्रकरण दर्ज किए गए। पुलिस द्वारा केवल गांजा बरामदगी तक सीमित न रहते हुए तस्करी के स्रोत, परिवहन मार्ग, गंतव्य और नेटवर्क से जुड़े व्यक्तियों की कड़ियों की भी जांच की जा रही है। बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ की लगातार बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी से अवैध तस्करी नेटवर्क के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई की प्रभावशीलता सामने आई है। महासमुंद पुलिस की स्पष्ट रणनीति, नशे की खेप पकड़ना ही नहीं, बल्कि उसके पूरे नेटवर्क तक पहुंचकर कार्रवाई करना है। ऑपरेशन निश्चय के तहत नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध महासमुंद पुलिस की सख्त और निरंतर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी
