ADN स्कूल सांकरा में मारवाड़ी युवा मंच का अंगदान जागरूकता अभियान; बच्चों ने बनाए पोस्टर व स्लोगन
सांकरा। मारवाड़ी युवा मंच सांकरा शाखा द्वारा अंगदान जागरूकता अभियान के तहत ADN मॉडर्न इंग्लिश स्कूल सांकरा में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम और प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को अंगदान के महत्व से परिचित कराना और समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना था
अभियान के अंतर्गत विद्यालय के कक्षा 10वीं और 11वीं के छात्र-छात्राओं के लिए पोस्टर मेकिंग और स्लोगन मेकिंग (नारा लेखन) प्रतियोगिता रखी गई। प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी कला और रचनात्मकता के माध्यम से "अंगदान-जीवनदान" के संदेश को बेहद खूबसूरती से कागजों पर उकेरा
कार्यक्रम के दौरान मारवाड़ी युवा मंच सांकरा के अध्यक्ष शुभम सिंघल ने बच्चों को अंगदान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि अंगदान दुनिया का सबसे बड़ा परोपकार है। एक व्यक्ति का अंगदान कई गंभीर मरीजों को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने बच्चों को प्रेरित किया कि वे इस पुण्य कार्य के बारे में खुद भी समझें और अपने परिवार व आस-पड़ोस के लोगों को भी जागरूक करें
इस अवसर पर ADN मॉडर्न इंग्लिश स्कूल के श्री संजय नायक सर , प्राचार्य, शिक्षक गण और मारवाड़ी युवा मंच सांकरा के सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे
