बेटियों के हुनर से महकी मारवाड़ी युवा मंच की सामाजिक मुहिम, ADN स्कूल सांकरा में छात्राओं का रहा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
सांकरा। मारवाड़ी युवा मंच सांकरा द्वारा वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत ADN मॉडर्न इंग्लिश स्कूल सांकरा में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों को दिया #पर्यावरण_मित्र का संदेश। इस अवसर पर अंगदान जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए छात्र-छात्राओं के बीच पोस्टर मेकिंग और स्लोगन मेकिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया
प्रतियोगिता के समापन पर निर्णायक मंच द्वारा विजेताओं का चयन कर उन्हें पुरस्कार वितरित किए गए। स्लोगन मेकिंग प्रतियोगिता में कक्षा ग्यारहवीं (बायोलॉजी) की छात्रा *दामिनी पटेल* ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से 'बेस्ट स्लोगन' का खिताब जीता। वहीं, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में कक्षा छठवीं की छात्रा *कनिका नायक* ने बाजी मारी। मंच के अध्यक्ष शुभम सिंघल एवं सहसचिव दिनेश अग्रवाल ने बच्चों द्वारा बनाए गए इन सुंदर पोस्टर्स और स्लोगन्स की मुक्त कंठ से सराहना की और सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया
'बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं।'* प्रतियोगिता में छात्राओं की भारी संख्या में भागीदारी ने यह दिखा दिया कि पर्यावरण संरक्षण और समाज कल्याण की इस मुहिम में हमारी बेटियां सबसे आगे कदम बढ़ा रही हैं। उनकी यह ऊर्जा और रचनात्मकता बेहद प्रेरणादायक है। "इसके साथ ही प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अन्य सभी बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रयास करना ही सबसे बड़ी जीत है, हर बच्चे की रचनात्मकता अद्भुत थी
यह पूरा कार्यक्रम ADN मॉडर्न इंग्लिश स्कूल के डायरेक्टर श्री संजय नायक, श्रीमती हिमाद्री नायक एवं संरक्षक श्री अजय नायक जी* की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। डायरेक्टर सर व मैंम ने मारवाड़ी युवा मंच के इन सामाजिक व जागरूक कार्यों की भरपूर प्रशंसा की और पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया
कार्यक्रम को सफल बनाने में मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष शुभम सिंघल, सहसचिव दिनेश अग्रवाल, सदस्य दीपक अग्रवाल, पंकज गोयल और आशीष अग्रवाल का विशेष योगदान रहा। मंच के पदाधिकारियों ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण और अंगदान के महत्व के प्रति जागरूक रहने का संकल्प दिलाया
