पिथौरा खेल मैदान में हुआ डांडिया मैदान का भूमिपूजन
रास गरबा उत्सव को लेकर तैयारियां शुरू, आज से मैदान में दिखेगा गरबा उत्सव का रंग
पिथौरा। नगर के बहुप्रतीक्षित एवं भव्य आयोजन रास गरबा उत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में आज खेल मैदान पिथौरा में डांडिया मैदान का भूमिपूजन रास गरबा उत्सव समिति पिथौरा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति में विधि-विधान से संपन्न हुआ
भूमिपूजन का पूजन कार्य पंडित अभिनव शुक्ला दद्दू महाराज ने मंत्रोच्चार के साथ विधिवत संपन्न कराया। भूमिपूजन के साथ ही खेल मैदान में डांडिया मैदान तैयार करने का कार्य प्रारंभ हो गया है। समिति द्वारा आगामी रास गरबा उत्सव को भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं
रास गरबा उत्सव समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन को लेकर नगरवासियों में विशेष उत्साह है। खेल मैदान में आयोजन की तैयारियों को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि नगरवासियों एवं गरबा प्रेमियों को एक शानदार उत्सव का अनुभव मिल सके
भूमिपूजन कार्यक्रम में रास गरबा उत्सव समिति अध्यक्ष श्री जीतेंद्र सिन्हा, संपूर्ण कार्यक्रम प्रभारी श्री गोपाल शर्मा, संयोजक विक्की सलूजा, उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत बबलू सोनी, उपाध्यक्ष श्री अनिमेष डे, सचिव भोज साहू, कोषाध्यक्ष अंकित शर्मा सहित श्रीकांत भोई, नवीन साहू, कमलेश बारीक, पोलेस मिश्रा, दुर्गेश सिन्हा, गोविन्द शर्मा, उमर हसन, मोनू सलूजा, उत्कर्ष दीक्षित, प्रांशु मिश्रा, तुषार बंसल, संचित शर्मा एवं हनी गंभीर सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे
भूमिपूजन के साथ ही अब पिथौरा के खेल मैदान में रास गरबा के रंग, डांडिया की खनक और उत्सव की रौनक की तैयारियां शुरू हो गई हैं

