व्यापारी एकता मंच के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ, पिथौरा में व्यापारिक एकजुटता का दिखा संकल्प
पिथौरा। व्यापारी एकता मंच पिथौरा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार 15 सितंबर को स्थानीय अग्रसेन भवन पिथौरा में गरिमामय, भव्य और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। पूरे समारोह में व्यापारिक एकजुटता और नई ऊर्जा का माहौल देखने को मिला। फूल-माला पहनाकर वरिष्ठों का सम्मान किया गया और भव्य आतिशबाजी के साथ समारोह का समापन हुआ
समारोह में नगर के व्यापारी वर्ग की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री शंकर अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि श्री गुलाब अग्रवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री देवेश निषाद, शीतला समाज अध्यक्ष श्री प्रेमलाल सिन्हा, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री आशीष शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और व्यापारी संगठन के वरिष्ठजन मौजूद रहे
मंच पर अतिथियों के समक्ष नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री गोपाल शर्मा सहित पूरी कार्यकारिणी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली और व्यापारी हितों के लिए निष्ठा से कार्य करने का संकल्प दोहराया
व्यापारी एकता ही हमारी ताकत - अध्यक्ष गोपाल शर्मा
शपथ ग्रहण के पश्चात अपने उद्बोधन में नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री गोपाल शर्मा ने कहा कि व्यापारी एकता मंच हमेशा से व्यापारियों के हितों, सुरक्षा और सम्मान के लिए कार्य करता रहा है। नई कार्यकारिणी का लक्ष्य है कि पिथौरा का प्रत्येक व्यापारी स्वयं को इस परिवार का हिस्सा समझे। संगठन व्यापारियों की समस्याओं के समाधान, बाजार के विकास और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भूमिका निभाएगा। उन्होंने सभी व्यापारियों से एकजुट रहने का आह्वान किया
नई कार्यकारिणी ने संभाली कमान -
समारोह में अध्यक्ष श्री गोपाल शर्मा के साथ उपाध्यक्ष श्री कुलदीप अग्रवाल, श्री संजय सिन्हा, श्री प्रफुल्ल तिवारी, सचिव श्री इन्द्रजीत सिन्हा, कोषाध्यक्ष श्री कुलवंत राजा खनूजा, प्रमुख सलाहकार श्री राजेंद्र खनूजा (राजू), मीडिया प्रभारी श्री गौरव चंद्राकर, सदस्यता प्रभारी श्री तुषार बंसल सहित कार्यकारिणी सदस्य श्री रूपेश (पप्पू) टक्कर, श्री दिनेश गोयल, श्री राजेश कोठारी, श्री आशीष अवस्थी, श्री पप्पू अग्रवाल, श्री संजू श्रीवास, श्री रमेश श्रीवास्तव, श्री अशोक साहू, श्री सुशील दीक्षित, श्री शुभम अग्रवाल, श्री रमेश बघेल, श्री तनिष अग्रवाल, श्री गजेन्द्र सिन्हा, श्री सुयश गोयल, श्री रवि चावला, श्री अमित सलूजा, श्री राहुल गोयल ने शपथ ग्रहण की
वरिष्ठ संरक्षकों का किया गया सम्मान
इस अवसर पर व्यापारी एकता मंच के वरिष्ठ संरक्षक श्री अनूप अग्रवाल, श्री कालिका प्रसाद प्रजापति, श्री सुभाष अग्रवाल, श्री मदन अग्रवाल, श्री अरविंदर सिंह छाबड़ा, श्री सत्यनारायण अग्रवाल, श्री मनोज बंसल सहित सभी वरिष्ठ व्यापारियों का नवनियुक्त पदाधिकारियों द्वारा फूल-माला पहनाकर सम्मान किया गया
कार्यक्रम का सफल संचालन उपाध्यक्ष श्री कुलदीप अग्रवाल द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन सचिव श्री इन्द्रजीत सिन्हा द्वारा किया गया।

