प्रशासन के वादे निकले खोखले, सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों ने हाईवे पर लगाया जाम - पुलिस मौके पर

 प्रशासन के वादे निकले खोखले, सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों ने हाईवे पर लगाया जाम - पुलिस मौके पर

 महासमुंद: जर्जर सड़क के विरोध में सड़क पर उतरे ग्रामीण, बोले - जल्द समाधान नहीं तो आंदोलन और तेज होगा

महासमुंद। जिले के झलप-बागबाहरा मुख्य मार्ग की बदहाली को लेकर आखिरकार ग्रामीणों का आक्रोश सड़क पर उतर आया। ग्रामीणों ने छिलपावन चौक हाईवे पर चक्का जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई

ग्रामीणों का कहना है कि झलप-बागबाहरा मुख्य मार्ग पिछले कई वर्षों से बदहाल स्थिति में है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की खराब स्थिति के चलते आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है और कई लोग घायल भी हो चुके हैं

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण और मरम्मत को लेकर *कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से लिखित और मौखिक मांग की जा चुकी है, लेकिन आज तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ।* आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला। इसी से नाराज होकर आज ग्रामीणों ने छिलपावन चौक हाईवे पर चक्का जाम कर दिया

एक घंटे तक थमा रहा हाईवे

चक्का जाम के चलते हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं और *करीब एक घंटे तक आवागमन पूरी तरह प्रभावित रहा।* प्रदर्शनकारी जल्द से जल्द सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग पर अड़े रहे

सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। समाचार लिखे जाने तक ग्रामीणों और प्रशासन के बीच बातचीत जारी थी

ग्रामीणों ने दी चेतावनी

ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है कि यदि सड़क की समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा और उग्र प्रदर्शन किया जाएगा



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने