सेवा संकल्प अभियान: कंचनपुर के आश्रित गांवों में आंगन मिलन और पोषण पखवाड़ा आयोजित, गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई

 सेवा संकल्प अभियान: कंचनपुर के आश्रित गांवों में आंगन मिलन और पोषण पखवाड़ा आयोजित, गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई

पिथौरा: विकासखंड पिथौरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत कंचनपुर के आश्रित ग्राम पंडरीपानी टुकड़ा एवं पंडरीपानी में मंगलवार (29 सितंबर) को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ और ‘पोषण पखवाड़ा’ हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं, माताओं और बच्चों के स्वास्थ्य तथा पोषण को लेकर जागरूक किया गया

संतुलित आहार की दी गई जानकारी, हुई गोद भराई

पोषण पखवाड़े के दौरान गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म पारंपरिक रूप से निभाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित विशेषज्ञों और अतिथियों ने गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान संतुलित आहार लेने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और डॉक्टर की सलाह का कड़ाई से पालन करने की समझाइश दी। इसके साथ ही, बच्चों के सर्वांगीण (शारीरिक एवं मानसिक) विकास के लिए पौष्टिक भोजन के महत्व पर विस्तृत चर्चा की गई

अतिथियों का किया गया आत्मीय स्वागत

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती गायत्री निषाद रहीं। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत कंचनपुर के सरपंच श्री गिरधर पटेल, उप सरपंच श्री मोहन सिदार, रोहित सिदार, हिरसेन निषाद, भीमसेन निषाद, नरेश पटेल, जयसिंह पटेल, उर्मिला पटेल, गणेशी पटेल, जनिता सिदार और कौशल्या सिदार उपस्थित रहे। आयोजकों ने सभी अतिथियों का गुलदस्ता भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन तिलक सिदार द्वारा किया गया

कार्यकर्ताओं और मितानिनों का सम्मान, बच्चों को बांटे गए फल

समारोह के दौरान आंगनबाड़ी के बच्चों को पौष्टिक आहार एवं ताजे फल वितरित किए गए। वहीं क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में:

  ग्राम पंडरीपानी टुकड़ा: कार्यकर्ता श्रीमती सुभाषिनी भोई, सहायिका सुलोचना भोई एवं मितानिन इतवारा बाई सिदार

  ग्राम पंडरीपानी: कार्यकर्ता बेल्मोती भोई एवं सहायिका वृंदावती पारेश्वर

ग्रामीणों की रही गरिमामयी मौजूदगी

समारोह के अंत में आयोजकों ने मुख्य अतिथि, उपस्थित ग्रामीणों और माताओं-बहनों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम से उत्साहित ग्रामीणों ने भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक एवं सामुदायिक आयोजन करते रहने की इच्छा जताई।

इस अवसर पर गांव के वृंदावन सिदार, समारू सिदार, अमृतलाल बंजारा, रत्नु बंजारा, शिवा बंजारा, प्रताप भोई, श्रीधर सिदार, बाबूलाल पारेश्वर और अमन कश्यप सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं माताएं-बहनें उपस्थित थीं।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने