ग्राम केंवटापाली व पुरुषोत्तमपुर में चौकी भंवरपुर(थाना बसना) पुलिस की छापामारी
बिक्री करने घर-बाड़ी में छिपाकर रखे थे, महुआ शराब, दो मामलों मे 02 महिला व 01 पुरूष गिरफ्तार
कुल 52 लीटर (44+08) महुआ शराब कीमती 10,400 रूपये जप्त
आबकारी एक्ट के तहत तीनो आरोपियों को रिमांड पर भेजा गया जेल
जिले में अवैध गतिविधियों और नशे के कारोबार के खिलाफ महासमुंद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत-
प्रकरण-01
ग्राम केंवटापाली में एक व्यक्ति द्वारा अवैध महुआ शराब बिक्री करने हेतु घर-बाड़ी में रखे हैं कि सूचना पर चौकी भंवरपुर पुलिस टीम मय गवाहों के पहुंचकर सूचक द्वारा बताये गये संदेही के घर घेराबंदी कर छापामारी किया गया. जहाँ मौके श्रीमती रजनी लहरे पति रवि लहरे उम्र 42 वर्ष व श्रीमती गेंदबाई पति स्व. शिवप्रसाद लहरे उम्र 45 वर्ष साकिनान केंवटापाली चौकी भंवरपुर को सूचना से अवगत कराते हुए पुछताछ करने पर गोलमोल जवाब दिये। तब पुलिस द्वारा उनके घर-बाड़ी की तलाशी ली गई। तलाशी पर संदेही महिलाओं के द्वारा घर-बाड़ी में छिपा कर रखे, उनके संयुक्त कब्जे से कुल 44 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब (कीमती 8,800 रूपये) को जप्त किया गया। दोनो महिला आरोपीया का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का होना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार करते हुए आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपीयों को ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया है
गिरफ्तार आरोपीया-
01- श्रीमती रजनी लहरे पति रवि लहरे उम्र 42 वर्ष।
02- श्रीमती गेंदबाई पति स्व. शिवप्रसाद लहरे उम्र 45 वर्ष साकिनान केंवटापाली चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुंद छ.ग.
जप्त सम्पत्ति-
01- कुल 44 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब (कीमती 8,800 रूपये)
प्रकरण-02
ग्राम पुरुषोत्तमपुर में एक व्यक्ति अपने झोपड़ी में अवैध महुआ शराब बिक्री करने हेतु रखा है की, सूचना पर चौकी भंवरपुर पुलिस टीम मय गवाहों के पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया। जहाँ मौके पर कार्तिकराम साहू पिता स्व. घासीराम साहू उम्र 56 वर्ष सा. पुरुषोत्तमपुर चौकी भंवरपुर, मौके पर मिला, झोपड़ी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 08 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब (कीमती 1600 रूपये) मिला जिसे वह ग्राहको को बेचने के लिये रखा होना बताया। उक्त अवैध शराब को जप्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर आरोपी को ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया है
गिरफ्तार आरोपी-
01- कार्तिक राम पिता स्व. घासीराम साहू उम्र 56 वर्ष सा. पुरुषोत्तमपुर चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुंद छ.ग.
जप्त सम्पत्ति-
01- 08 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब (कीमती 16,00 रूपये)
दो प्रकरण में कुल जप्त सम्पत्ति, 52 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब (कीमती 10,400 रूपये)

