परमपूज्य महंत श्री हेमदास साहब जी की प्रथम सत्यलोक वास दिवस एवं महंती नियुक्ति दिवस पर श्रद्धांजलि, सत्संग एवं विचार-मंथन कार्यक्रम संपन्न
केंदुढार, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़), 28 सितम्बर 2026
कबीर आश्रम केंदुढार में परमपूज्य पूर्व महंत श्री हेमदास साहब जी की पावन स्मृति में प्रथम सत्यलोक वास दिवस एवं महंती नियुक्ति दिवस के अवसर पर दिनांक 27 सितम्बर 2026 को श्रद्धांजलि, सत्संग एवं विचार-मंथन कार्यक्रम श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ
कार्यक्रम में उपस्थित संत-महंतों एवं भक्तगणों ने परमपूज्य महंत श्री हेमदास साहब जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके जीवन, साधना एवं कबीर वाणी के प्रति उनके योगदान का स्मरण किया। इस अवसर पर सत्संग एवं विचार-मंथन के माध्यम से कबीर साहब की वाणी, मानवता, सदाचार तथा संतमत के आध्यात्मिक संदेश पर चर्चा की गई
कार्यक्रम में महंत रामकुमार दास जी (उर्फ रामदास), महंत हरीश चंद्र दास साहब जी, भंडारी संत हरिशंकर बाबा जी, डिग्रीलाल शाखरे, भोला साखरे, चेतन दास साव, तरुण साव, मोहन साव, बाबूलाल, रामप्रसाद, सागर डमरूधार, मिनकेतन, हरि सहित अनेक संत-महंत एवं भक्तगण उपस्थित रहे
उपस्थित संतों ने कहा कि परमपूज्य महंत श्री हेमदास साहब जी की स्मृति में आयोजित यह कार्यक्रम उनके आध्यात्मिक जीवन एवं संत परंपरा के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का अवसर है उपस्थित श्रद्धालुओं ने उनके बताए आध्यात्मिक मार्ग एवं सत्संग की परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया
कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित संत-महंतों एवं भक्तगणों का आपसी सत्संग एवं विचार-विमर्श हुआ तथा अंत में परमपूज्य महंत श्री हेमदास साहब जी को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया
