पिथौरा रावण भाटा के युवाओं ने फिर किया कमाल, कृष्ण जन्मोत्सव पर अतिथियों ने बढ़ाई शोभा

 पिथौरा: शारदा चौक में कृष्ण जन्मोत्सव पर मटकी फोड़ की धूम, 6 विजेताओं को मिला 1100-1100 का पुरस्कार

 पिथौरा रावण भाटा के युवाओं ने फिर किया कमाल, कृष्ण जन्मोत्सव पर अतिथियों ने बढ़ाई शोभा

पिथौरा। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पिथौरा के रावण भाटा शारदा चौक में बड़े ही हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव (कृष्ण जन्माष्टमी) मनाया गया

हिंदू धर्म में कृष्ण जन्माष्टमी का विशेष महत्व है यह पर्व भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्री कृष्ण के जन्म के उपलक्ष्य में मनाया जाता है भगवान श्री कृष्ण को विष्णु का आठवां अवतार माना जाता है

भक्ति, खेल और मटकी फोड़ का संगम

इसी परंपरा को निभाते हुए शारदा चौक में भव्य आयोजन किया गया। यहां की विशेषता है कि छोटे-छोटे बच्चे-बच्चियां राधा-कृष्ण के सुंदर वेश में आकर मंच की शोभा बढ़ाते हैं

आयोजन को रोचक बनाने के लिए कुर्सी दौड़, बिंदी चिपकाओ और मुख्य आकर्षण मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मटकी फोड़ के दौरान "गोविंदा आला रे" और "हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की" के जयकारों से पूरा चौक गूंज उठा

बाद में भगवान राधा-कृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना, आरती और भजन-कीर्तन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ 

मुख्य अतिथि और नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पिथौरा नगर के समाजसेवी आकाश अग्रवाल एवं उनके साथी गोविंद शर्मा, वकील राजू देवांगन, मोनू सलूजा सहित रावण भाटा शारदा चौक के सभी गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे

मटकी फोड़ प्रतियोगिता के विजेता:

आयोजकों द्वारा मटकी फोड़ के 6 विजेताओं को 1100-1100 रुपये का पुरस्कार दिया गया

1. यशवर्धन यादव - 1100/-

2. लुक्कू सिन्हा - 1100/-

3. युवराज निषाद - 1100/-

4. दिव्या चक्रधारी - 1100/-

5. रूही पुरोहित - 1100/-

6. सीताराम - 1100/-

इस अवसर पर पूरे पिथौरा नगर के श्रद्धालु भक्त बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस पूरे भव्य कार्यक्रम का आयोजन प्रतिवर्ष रावण भाटा शारदा चौक के युवाओं द्वारा किया जाता है

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने