आपरेशन निश्चय- गांजा तस्करी के पुरे नेटवर्क(सोर्स/कैरियर/फाॅरवर्ड लिंक) पर महासमुंद पुलिस का शिकंजा
गान्जा उपलब्ध कराने वाला/बैकवर्ड लिंक आरोपी खिरोज नायक एम. रामपुर (उड़िसा) से गिरफ्तार
थाना कोमाखान के अपराध क्रमांक 52/2026 धारा 20(B)(II)(C) एनडीपीएस एक्ट का है मामला
अशोक लिलेण्ड ट्रक में 47.300 किलो गांजा (किमती 23 लाख 65 हजार रुपए) हुआ था बरामद/जप्त
दो नाबालिग सहित 04 तस्कर व इस गांजे के खेप को मंगाने वाला, हो चुके है गिरफ्तार
मामले में गांजा सहित कुल 59 लाख 51 हजार रूपये की, आरोपियों की संपत्ति की गई है जप्त
बलांगीर(उड़िसा) से मुंगली (छत्तीसगढ़) में खपाने की थी योजना
मामले में महासमुंद पुलिस द्वारा इंड टू इंड इन्वेस्टिगेशन करते हुए गांजा तस्करी नेटवर्क को किया ध्वस्त
एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी, परिवहन तथा बिक्री एवं इंड टू इंड इन्वेस्टिगेशन, फायनेशियल इन्वेस्टिगेशन पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिसके तहत् पुलिस लगातार कार्यवाही की जा रही है। थाना कोमाखान के अपराध क्रमांकअप.क्र. 52/2026 धारा 20(B)(II)(C) एनडीपीएस एक्ट के मामले में दिनांक 19.04.2026 को मुखबिर सूचना पर एक सफेद रंग की अशोक लिलेण्ड ट्रक क्रमांक सीजी 04 क्यू एस 4806 में चार लोग अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा लेकर उडिसा से छत्तीसगढ की ओर आ रहे थे, जिसे नाकाबंदी कर गवाहों के समक्ष ट्रक की तलाशी लेने के पर कुल 47.300 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा भरा हुआ (कीमती 23,65,000 रूपये) की तस्करी करते हुए पाये जाने पर ट्रक चालक मोहम्मद मिराज पिता रहमत अली उम्र 25 साल निवासी वार्ड नं.13 देवनपडा टिटलागढ थाना टिटलागढ जिला बलांगीर (ओडिसा), रोहित पोंड पिता निलांचल पोंड उम्र 21 साल निवासी वार्ड नं. 07 जगन्नाथपडा टिटलागढ थाना टिटलागढ जिला बलांगीर (ओडिसा) एवं दो विधि से संघर्षरत बालक के विरूद्ध अप.क्र. 52/2026 धारा 20(B)(ii)(C) एनडीपीएस एक्टए पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों से मिली जानकारी एवं जप्त मोबाईल फोन का तकनीकी जाॅच पश्चात संकलित डाटा की मदद से, उक्त गांजे की खेप को मंगाने वाला (डेस्टिनेशन पॉइंट्स) मुंगेली निवासी आरोपी दीपक साहू को दिनांक 19.04.2026 को गिरफ्तार किया गया। मामले की गहन विवेचना करते हुए गांजा उपलब्ध कराने वाले (बैकवर्ड लिंक) की पुरी डिटेल खंगालने के बाद, महासमुंद पुलिस द्वारा ओडीसा राज्य के एम रामपुर में दबिश देकर आरोपी खिरोज नायक पिता कामफला उम्र 23 साल निवासी केरान्डी खुटी थाना नारला जिला कालाहांडी (उड़िसा) को मोबाईल लोकेशन के आधार पर एम रामपुर (उड़िसा) में पकड़ा गया। जिसे पुलिस रिमांड पर जेल भेजा गया है। इस प्रकार से थाना कोमाखान में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के इस मामले में महासमुंद पुलिस को गांजा नेटवके के पुरे चैन का ध्वस्त करने में सफलता मिली है
गिरफ्तार आरोपी-
(गांजा उपलब्ध कराने वाला/मुख्य सोर्स)-
01- खिरोज नायक पिता कामफला उम्र 23 साल निवासी केरान्डी खुटी थाना नारला जिला कालाहांडी (उड़िसा)
*पूर्व में गिरफ्तार आरोपी- (दिनांक 19.04.2026)
(गांजा परिवहनकर्ता)-
01- मोहम्मद मिराज पिता रहमत अली उम्र 25 साल निवासी वार्ड 13 देवनपउा थाना टिटलागढ जिला बलांगीर
02- रोहित पोंड पिता निलांचल उम्र 21 साल निवासी वार्ड 07 जगन्नाथपड़ा टिटलागढ जिला बलांगीर
03- 02 विधि से संघर्षरत बालक
फॉरवर्ड लिंक/गांजा मंगाने वाला (दिनांक 19.04.2026)-
04- दीपक साहू पिता चंद्रकुमार उम्र 25 साल निवासी सरगांव थाना सरगांव जिला मुंगेली
पूर्व में जब्त संपत्ति-
01- 47.300 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा किमती 23,65,000 रूपये
02- अशोक लिलेण्ड ट्रक, कीमती 30 लाख रूपये
03- एक डिजायर कार कीमती 05 लाख रूपये
04- 04 नग मोबाईल किमती 41,000 रूपये
05- नगदी रकम 45,000 रूपये
जुमला कीमती 59,51,000 रूपये की संपत्ति जप्त
