ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस को मिली सफलता।
गान्जा मंगाने वाला (फाॅरवर्ड लिंक) आरोपी कृष्णचंद प्रधान सूरत (गुजरात) से गिरफ्तार
*थाना कोमाखान अप.क्र. 101/2026 धारा 20(B)(II)(C) 29 एनडीपीएस एक्ट का है मामला
*आयचर ट्रक में 32.070 किलो गांजा (किमती 16 लाख 35 सौ रुपए) की तस्करी करते 02 ब्यक्ति को किया गया था गिरफ्तार
ट्रक के पीछे खाली डाला के सिलिंग मे, दो परत करके ढके तालपतरी के बीच मे छिपाकर उड़िसा से सूरत ले जा रहे थे गांजा
मामले में गांजा परिवहन में प्रयुक्त वाहन ट्रक, मो.सा., स्कूटी, मोबाईल एवं नगदी रकम सहित कुल 28 लाख 37 हजार 500 रूपये की संपत्ति है जप्त
*तकनीकी एवं डाटा एनालिसिस की मदद से दुसरे राज्य में बैठे आरोपी तक पहुंची महासमुंद पुलिस
एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं सभी थाना चौकी को अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी तथा इंड टू इंड एवं फाइनेशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश है
जिसके तहत् गांजा तस्करों के पुरे चैन को ध्वस्त करने 'एंड-टू-एंड' कार्यवाही की जा रही है। थाना कोमाखान पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों के नेटवर्क मे से, गान्जा मंगाने वाला (फाॅरवर्ड लिंक) कृष्णचंद प्रधान को सूरत (गुजरात) से गिरफ्तार किया गया है
मामला इस प्रकार से है कि दिनांक 05-07-26, थाना कोमाखान पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उड़िसा से छत्तीसगढ़ की ओर एक कत्था रंग आयचर ट्रक क्रमांक जी.जे.19 वाय.3344 में 02 ब्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन की सूचना पर ग्राम टेमरी जांच नाका के पास उक्त ट्रक सवार को रोककर नाम पता पुछताछ करने पर अपना अपना नाम प्रदीप महापात्र पिता त्रिनाथ महापात्र उम्र 52 साल निवासी तलरामपल्ली थाना कोदला जिला गंजाम ओड़िसा व दुसरे व्यक्ति ने अपना नाम हाडुबंधु स्वांई पिता रंकनिधी स्वांई उम्र 47 साल निवासी बादरखपल्ली थाना कोदला जिला गंजाम ओड़िसा का रहने वाला बताये। पुलिस पुछताछ में आरापीयों ने गांजा तस्करी की बात कबूल की थी तथा वे इस गांजा को बेगुनियापड़ा गंजाम (ओड़िसा) से ले जाकर सूरत (गुजरात) खपाने के लिए ले जा रहे थे। आरोपीयों के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने पर अप.क्र. 101/2026 धारा 20(B)(II) (C) 29 एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर मामले की जाॅच की जा रही थी
मामले की तफ्तीश पर गिरफ्तार आरोपियों से गहन पुछताछ में, वे इस गांजा को बेगुनियापड़ा गंजाम (ओड़िसा) से ले जाकर सूरत (गुजरात) कृष्णचंद प्रधान नाम के व्यक्ति के लिये लेकर जा रहे थे।। विवेचना के दौरान प्राप्त सुराग, तकनीकी एवं डाटा एनालिसिस की मदद से दुसरे राज्य में बैठे, आरोपी गांजा मंगाने वाले (फारवर्ड लिंक) कृष्णचंद प्रधान पिता भास्कर प्रधान उम्र 42 साल निवासी अमरोली सूरत (गुजरात) की कुंडली खंगालते हुए महासमुंद पुलिस की टीम अमरोली जिला सूरत (गुजरात) जा पहुंची, जहां से उक्त मामले में संलिप्त गांजा मंगाने वालाआरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुँचाने मे महासमुंद पुलिस को सफलता मिली है
गिरफ्तार आरोपी-
(गांजा मंगाने वाला(मुख्य सोर्स) -
01- कृष्णचंद प्रधान पिता भास्कर प्रधान उम्र 42 साल निवासी अमरोली सूरत (गुजरात)
*पूर्व में गिरफ्तार आरोपी-
(गांजा परिवहनकर्ता)
01- प्रदीप महापात्र पिता त्रिनाथ महापात्र उम्र 52 साल निवासी तलरामपल्ली थाना कोदला जिला गंजाम ओड़िसा 02- हाडुबंधु स्वांई पिता रंकनिधी स्वांई उम्र 47 साल निवासी बादरखपल्ली थाना कोदला जिला गंजाम ओड़िसा
*पूर्व में जप्त संपत्ति-
(01) 32.070 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा किमती 16,03,500 रू.
(02) आयचर ट्रक किमती 10,00,000 रू.
(03) 02 नग मो.सा. किमती करीब 1,20,000 रू.
(04) टीव्हीएस स्कूटी जुपीटर कीमती 80,000 रू.
(05) 02 नग मोबाईल कीमती 17,000 रूपये
(06) नगदी रकम 17,000 रूपये
*पूर्व मे, जुमला जप्त संपत्ति किमती 28 लाख 37 हजार 500 रूपये
