सांकरा जोंक में दर्दनाक हादसा: कार-बाइक की टक्कर के बाद पुल से नीचे गिरे 7 लोग, चालक की डूबने से मौत
थाना सांकरा -
आज दिनांक 30.08.2026 को सांकरा जोंक नदी के पुराने पुल पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। सांकरा बस्ती से बल्दीडीह की ओर जा रही वैगनआर कार और विपरीत दिशा से आ रही बाइक (CG 06 HD 3580) में जोरदार टक्कर हो गई
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार 4 लोग और बाइक में सवार 3 लोग वाहन सहित पुराने जोंक नदी के पुल से नीचे गिर गए
रेस्क्यू कर 6 को बचाया गया
स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से रेस्क्यू कर *कार में सवार मुकेश बारीक, रोशन चौहान, सुनील जगत सभी निवासी दूधिपाली थाना बसना* और *बाइक में सवार विजय साहू, विशाली साहू निवासी ग्राम गबौद चौकी बार, जिला बलौदाबाजार को सुरक्षित बचा लिया गया
एक की मौत, एक लापता
किंतु कार चालक राजकुमार निषाद पिता तेजराम निषाद उम्र 42 साल निवासी दूधिपाली की नदी में डूबने से मृत्यु हो गई
वहीं बाइक चालक भगीरथी साहू पिता मयाराम साहू उम्र 55 वर्ष निवासी बारनवापारा अभी भी लापता है, जिसकी खोजबीन पुलिस और गोताखोरों द्वारा की जा रही है।
