पिथौरा ब्रेकिंग: गोपाल शर्मा बने व्यापारी एकता मंच के अध्यक्ष, 4 वोट से जीता चुनाव

पिथौरा ब्रेकिंग: गोपाल शर्मा बने व्यापारी एकता मंच के अध्यक्ष, 4 वोट से जीता चुनाव

पिथौरा।महासमुंद जिले के पिथौरा में व्यापारी एकता मंच के बैनर तले इतिहास में पहली बार हुए चुनाव में गोपाल शर्मा व्यापारी एकता मंच के अध्यक्ष बन गए हैं

पिथौरा के अग्रवाल धर्मशाला में बने मतदान केंद्र में कुल 295 मतदाताओं में से 290 व्यापारियों ने (98.30%) अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव को निष्पक्ष कराने के लिए पीठासीन अधिकारी नियुक्त किए गए थे और पुलिस बल सहित स्काउट गाइड की सहायता ली गई थी। यह चुनाव पूरी तरह नगर पंचायत चुनाव की तर्ज पर कराया गया था।

कांटे की टक्कर में 4 वोट से जीत

अध्यक्ष पद पर गोपाल शर्मा और सुमित अग्रवाल के बीच कांटे की टक्कर थी। गोपाल शर्मा को 147 वोट और सुमित अग्रवाल को 143 वोट मिले। इस तरह गोपाल शर्मा मात्र 4 वोटों के अंतर से विजयी हुए

पदवार फाइनल रिजल्ट:

- अध्यक्ष: गोपाल शर्मा - 147 वोट (विजयी), सुमित अग्रवाल - 143 वोट

- उपाध्यक्ष: दिलप्रीत खनूजा - 158 वोट (विजयी), राजेश एरन - 132 वोट

- सचिव: इंद्रजीत सिन्हा - 162 वोट (विजयी), कुलजीत अजमानी - 128 वोट

- कोषाध्यक्ष: कुलवंत राजा खनूजा - 162 वोट (विजयी) विजय गोयल - 128 वोट

कुल मतदाता - 295, कुल मतदान - 290, रिजेक्ट वोट - 00



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने