पदमपुर रोड ग्राम पलसापाली चेक पोस्ट पर पुलिस का सक्त पहरा

ऑपरेशन निश्चय के तहत गान्जा तस्करी पर महासमुंद पुलिस का शिकंजा

पदमपुर रोड ग्राम पलसापाली चेक पोस्ट पर पुलिस का सक्त पहरा

चेकिंग के दौरान स्कूटी से मिला 6.40 किलो गांजा, विधि से संघर्षरत बालक पुलिस अभिरक्षा में

01 नग स्कूटी और मोबाईल सहित कुल 3 लाख 90 हजार रूपये की संपत्ति जप्त

बौद्ध (उड़िसा) से गांजा खरीदकर बसना मे खपाने की थी योजना

सटीक सूचना, त्वरित एवं समन्वय के साथ कार्यवाही से अवैध मादक पदार्थ पकड़ने में मिली सफलता

थाना बसना एवं ANTF की कार्यवाही

अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी, परिवहन तथा बिक्री पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेकिंग कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत दिनांक 29.08.2026 को पदमपुर रोड ग्राम पलसापाली बेरियर(अंतर राज्यीय चेक पोस्ट) में आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग कार्यवाही की जा रही थी

वाहन चेकिंग दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि पदमपुर (उडिसा) की तरफ से एक स्कूटी एक्टीवा (क्रमांक OD 03-AE-8907) में दो व्यक्ति अवैध गांजा परिवहन करते हुए बसना की ओर आ रहे हैं। चेक पोस्ट मे पुलिस टीम को अलर्ट किया गया। जहाँ पर थोड़ी ही देर बाद आई एक स्कूटी के वाहन सवार (विधि से संघर्षरत बालक) को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना निवास खेरमंडीगढ थाना घण्‍टापडा जिला बैद्ध (ओड़िसा) बताया

स्कूटी की तलाशी लेने पर पैरदान के पास रखी प्लास्टिक बोरी में 6.40 किलो गांजा भरा हुआ मिला। पूछताछ पर उसने बताया कि बौद्ध (उड़िसा) से गांजा खरीदकर बसना में रोशन मांझी नाम के किसी संपर्क के व्यक्ति को देने जा रहा था। मामले में विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध विधि सम्मत कार्यवाहि की गयी है

विधि से संघर्षरत बालक-

01- एक विधि से संघर्षरत बालक (उम्र 16 वर्ष), निवासी खेरमंडीगढ थाना घण्‍टापडा जिला बौद्ध (ओड़िसा)

जप्त संपत्ति-

01- 6.40 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा (कीमती 3,00,000 रूपये)

02- एक स्कूटी (कीमती 80,000 रूपये)

03- 01 नग मोबाईल (कीमती 10,000 रूपये)

जुमला जप्त संपत्ति कीमती 03 लाख 90 हजार रूपये

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने