ऑपरेशन निश्चय- नशे के सौदागरो पर महासमुंद पुलिस का प्रहार
अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट पर सघन चेकिंग के दौरान पुलिस को मिली बड़ी सफलता
चेकिंग के दौरान डिजायर कार से मिला 12.260 किलो गांजा, 03 आरोपी गिरफ्तार
डिजायर कार और 04 मोबाईल सहित कुल 11 लाख 40 हजार रूपये की संपत्ति जप्त
जोगीमुंडा (उड़िसा) से गांजा लाकर राजनांदगांव में खपाने की थी योजना
सटीक सूचना, त्वरित एवं समन्वय के साथ कार्यवाही से अवैध मादक पदार्थ पकड़ने में मिली सफलता
अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी, परिवहन तथा बिक्री पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेकिंग कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट बैरियर में आने-जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग कार्यवाही की जा रही थी। वाहन चेकिंग के दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि उडिसा की तरफ से एक सफेद रंग की डिजायर कार (क्रमांक CG 08 BF 7700) में कुछ व्यक्ति अवैध गांजा परिवहन करते हुए आ रहे हैं। चेक पोस्ट पर पुलिस टीम को अलर्ट किया गया। जहाँ पर थोड़ी ही देर बाद आई उक्त संदिग्ध डिजायर कार को रोककर चेक किया गया। कार में तीन व्यक्ति सवार मिले, जिनसे पूछताछ करने पर उन्होंने अपना निवास राजनांदगांव का होना बताया। वाहन की सघन तलाशी लेने पर उसमें 12.260 किलो गांजा भरा हुआ मिला। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि वे उड़ीसा के पदमपुर/जोगीमुड़ा से यह गांजा खरीदकर राजनांदगांव ले जा रहे थे। मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत विधि सम्मत कार्यवाही की गई है
आरोपीगण-
01- खिलेश मंडावी पिता लीला राम (उम्र 29 साल), सा. दुर्गा चौक मनोहर पान ठेला राजनादगांव
02- अजय मार्कण्डेय पिता कृष्ण मार्कण्डेय (उम्र 26 साल), सा. मलाईडाबरी हाल सा. तुलसीपुर थाना सिटी कोतवाली राजनादगांव
03- प्रेम दास मानिकपुरी पिता कमलेश दास मानिकपुरी (उम्र 19 साल), सा. रानीसागर थाना बसंतपुर, राजनादगांव
जप्त संपत्ति-
01- 12.260 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा (कीमती लगभग 6,00,000 रूपये)
02- एक डिजायर वाहन (कीमती लगभग 5,00,000 रूपये)
03- 04 नग मोबाईल (कीमती लगभग 40,000 रूपये)
जप्त संपत्ति की कुल कीमत 11 लाख 40 हजार रूपये
