टेमरी नाका में वाहन चेंकिग के दौरान बाइक से बरामद हुआ था, 5.440 किलो गांजा

ऑपरेशन निश्चय- दूर से पुलिस का पहरा देख बाईक से कुद कर भागने वाला/गांजा तस्करी में शामिल आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस को मिली सफलता


थाना कोमाखान का अप.क्र.151/2026 धारा 20(B)(II)(B) 29 एनडीपीएस एक्ट का है मामला

टेमरी नाका में वाहन चेंकिग के दौरान बाइक से बरामद हुआ था, 5.440 किलो गांजा

मामले में आरोपियों के कुल 03 लाख 65 हजार रूपये की संपत्ति की गई है जप्त

मामले में एक गान्जा परिवहनकर्ता है गिरफ्तार

कांटाबांजी (उड़िसा) से गांजा ले जाकर दुर्ग (छ.ग.) में खपाना चाहते थे                      

एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी, परिवहन तथा बिक्री एवं इंड टू इंड इन्वेस्टिगेशन, फायनेशियल इन्वेस्टिगेशन पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिसके परिपालन में जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेकिंग कार्यवाही की जा रही है

यह है मामला- चार दिन पुर्व दिनांक 11.09.26 को कोमाखान पुलिस द्वारा ग्राम टेमरी जांच नाका के पास वाहन चेकिंग के दौरान, प्राप्त सूचना पर संदिग्ध मोटर सायकल एवं व्यक्तियों की निगरानी की जा रही थी। कुछ देर बाद सामने से एक बिना नंबर का मोटर सायकल आते दिखा और देखते ही देखते उक्त मोटर सायकल के पीछे बैठा व्यक्ति पुलिस चेकिंग को देखकर चलती मोटर सायकल से कुद कर भाग गया था। तब मोटर सायकल चालक को पुलिस ने दौड़कर पकड़ा जो की भागने के फिराक में था। चालक से पुछताछ व उसके पास रखे थैले की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 5.440 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा (कीमती 2,72,000 रूपये) बरामद हुआ था। गांजा तस्करी में प्रयुक्त वाहन पल्सर(बिना नंबर) व 01 नग मोबाईल सहित कुल 03 लाख 65 हजार रूपये की संपत्ति जप्त कर अप.क्र.151/2026 धारा 20(B)(II)(B) 29 एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी रामचरण उर्फ यश ठाकुर पिता खेमलाल उम्र 24 साल निवासी पीसेगांव थाना पुलगांव जिला दुर्ग (छ.ग.) को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया था एवं मामले संलिप्त व फरार दूसरे आरोपी की पुलिस द्वारा लगातार पता तलाश की जा रही थी। तभी थाना क्षेत्र में घुम रहे एक संदिग्ध व्यक्ति के बारे में मुखबीर सूचना प्राप्त होने पर संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस गिरफ्त में लेकर पुछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम विक्रांत चंद्राकर उर्फ विक्की पिता बसंत चंद्राकर उम्र 25 साल निवासी कोनारी थाना पुलगांव जिला दुर्ग (छ.ग.) का रहने वाला बताया, जो दिनांक 11.09.2026 को एक बिना नंबर वाले पल्सर मो. सा. चालक रामचरण उर्फ यश ठाकुर पिता खेमलाल के साथ आते हुए टेमरी नाका के पास पुलिस चेकिंग को देखकर चलती बाईक से कुद कर भाग जाना बताया, गिरफ्तार आरोपियों के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर उक्त मामले में संलिप्त गांजा परिवहनकर्ता दोनो आरोपियों को गिरफ्तार करने में कोमाखान पुलिस को सफलता मिली

गिरफ्तार आरोपी- (दिनांक 13.09.2026)

01- विक्रांत चंद्राकर उर्फ विक्की पिता बसंत चंद्राकर उम्र 25 साल निवासी कोनारी थाना पुलगांव जिला दुर्ग छ.ग.

पूर्व में गिरफ्तार आरोपी- (दिनांक 11.09.2026)

01- रामचरण उर्फ यश ठाकुर पिता खेमलाल उम्र 24 साल निवासी पीसेगांव थाना पुलगांव जिला दुर्ग छ.ग.

जप्त संपत्ति-

01- 5.440 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा किमती 2,72,000 रूपये 

02- एक नग मोबाईल कीमती 3000 रूपये

03- एक मो.सा. पल्सर( बिना नंबर) कीमती 90,000 रूपये

पूर्व में जप्त संपत्ति किमती 03 लाख 65 हजार रूपये

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने