महासमुंद: संकरा की रक्षान्दा शेख बनेगी रायपुर जोन की शान, राज्य स्तरीय खेल में दिखाएगी दम
संकरा। सेजेस संकरा के लिए गर्व का क्षण है। विद्यालय की कक्षा 10वीं की छात्रा रक्षान्दा शेख का चयन राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वह रायपुर जोन का प्रतिनिधित्व करेंगी
रायपुर जोन की टीम जे.एन. पांडे स्कूल रायपुर से 16 सितंबर को दोपहर 2 बजे जगदलपुर के लिए रवाना होगी। प्रतियोगिता 17 से 20 सितंबर तक जगदलपुर में आयोजित होगी
जानकारी के अनुसार, छात्रा रक्षान्दा शेख संकरा से सुबह 9 बजे सरायपाली के कुछ खिलाड़ियों एवं एक शिक्षक के साथ रायपुर के लिए रवाना होगी।* सभी खिलाड़ियों को दोपहर 1 बजे तक जे.एन. पांडे स्कूल में दल प्रबंधक महोदय के पास रिपोर्टिंग करनी है
विद्यालय परिवार ने रक्षान्दा शेख को इस उपलब्धि पर बधाई दी है और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं
