महासमुंद: भुरकोनी के जगदलाला में टंगिया से जानलेवा हमला, ग्रामीण गंभीर घायल, पुलिस ने किया केस दर्ज

महासमुंद: भुरकोनी के जगदलाला में टंगिया से जानलेवा हमला, ग्रामीण गंभीर घायल, पुलिस ने किया केस दर्ज

महासमुंद/पिथौरा। ग्राम पंचायत भुरकोनी के आश्रित गांव जगदलाला में घर में घुसकर टंगिया से जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है

आरोप है कि गिरधारी चक्रधारी ने अजय चक्रधारी, पिता प्रमोद चक्रधारी के घर में घुसकर टंगिया से हमला कर दिया

हमले में अजय चक्रधारी के सिर में गंभीर चोट आई है और हाथ की एक उंगली टूट गई है। घायल को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद से पीड़ित और उसके परिजनों में दहशत का माहौल है

बताया जा रहा है कि हमला इतना गंभीर था कि यदि समय रहते आसपास के लोगों ने हस्तक्षेप कर अजय को नहीं बचाया होता, तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी

पुलिस ने दर्ज किया केस, आरोपी अब तक फरार

मामले में पुलिस ने BNS की धारा 115(2), 296 एवं 351(3) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। इसके बावजूद अब तक आरोपी गिरधारी चक्रधारी की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित पक्ष में नाराजगी है

पीड़ित पक्ष ने की जल्द गिरफ्तारी की मांग

पीड़ित पक्ष का कहना है कि गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद आरोपी खुलेआम घूम रहा है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाए और निष्पक्ष जांच कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए

परिजनों ने यह भी कहा कि आरोपी के खुले घूमने से परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में दोबारा किसी अप्रिय घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता

फिलहाल पुलिस की कार्रवाई और आरोपी की गिरफ्तारी का इंतजार है

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने