पिथौरा ब्रेकिंग: सेवा संकल्प अभियान में पलक अग्रवाल ने मारी बाजी, भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान
पिथौरा। विकासखंड स्तरीय सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सोमवार, 28 सितंबर 2026 को सांस्कृतिक भवन पिथौरा में ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक वर्ग की भाषण प्रतियोगिता में पलक अग्रवाल ने प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया
आयोजन में प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के 42 संकुलों से चयनित कुल 168 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने भाषण एवं चित्रकला के माध्यम से अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और अभिव्यक्ति कौशल का शानदार प्रदर्शन किया
पुरस्कार वितरण -
प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं को मुख्य अतिथि नगर पंचायत पिथौरा अध्यक्ष देवेश निषाद, कार्यक्रम अध्यक्ष एवं नगर पंचायत उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद बी.एल. देवांगन तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी लक्ष्मी डडसेना के करकमलों से पुरस्कार वितरित किए गए
भाषण प्रतियोगिता का परिणाम -
पूर्व माध्यमिक वर्ग में - पत्रकार नंदकिशोर अग्रवाल की भतीजी एवं संजय ऐरन की सुपुत्री पलक अग्रवाल प्रथम, खिरोदिनी पटेल द्वितीय और चेतन्या ठाकुर तृतीय स्थान पर रहीं
*प्राथमिक वर्ग में -* वेदांत विशाल प्रथम, गजानंद साहू द्वितीय तथा किरण नायक तृतीय स्थान पर रहे
ड्राइंग प्रतियोगिता का परिणाम -
प्राथमिक वर्ग में - स्नेहा बारीक प्रथम, श्रिया रानी देवता द्वितीय तथा गगन नायक तृतीय
पूर्व माध्यमिक वर्ग में -संजना पटेल प्रथम, देविका निषाद द्वितीय तथा किशन पटेल तृतीय स्थान पर रहे
आयोजन में शिक्षा विभाग का योगदान -
कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक नोडल अधिकारी *रामकुमार नायक* सहित संकुल समन्वयक खगेश्वर डडसेना, विक्रम वर्मा, शिशुपाल प्रधान, लखन कुर्रे, अशोक पटेल, मनोज बरिहा, हेमसागर बगरती एवं सभी संकुल समन्वयकों का विशेष योगदान रहा
निर्णायक के रूप में विवेक वर्मा, अमर सिंह पटेल, विजलक्ष्मी पटेल, नरेश नायक, झनेश साहू, डीगम साहू, गुणसागर प्रधान एवं अक्षय साहू ने भूमिका निभाई। स्काउट-गाइड प्रभारी विजय सिन्हा तथा रेडक्रॉस के विद्यार्थियों एवं प्रभारी दिनेश साहू का भी उल्लेखनीय सहयोग रहा
कार्यक्रम का संचालन राजाराम पटेल, उत्तम साहू एवं लखन कुर्रे ने किया। अंत में सहायक नोडल अधिकारी रामकुमार नायक ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया
