पिथौरा की अनोखी पहल: जरूरतमंद मरीजों को फ्री में मिल रहे हैं मेडिकल उपकरण, सिर्फ एक कॉल पर सेवा उपलब्ध
पिथौरा। नगर में मानव सेवा की मिसाल पेश करते हुए अग्र सेवा दल पिथौरा द्वारा जरूरतमंद मरीजों के लिए निःशुल्क मेडिकल उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं
दल के पास मरीजों के उपयोग हेतु कई महत्वपूर्ण उपकरण उपलब्ध हैं, जिनका उपयोग कोई भी जरूरतमंद मरीज या उनके परिजन निःशुल्क कर सकते हैं। यह सेवा पूरी तरह से मानवता और सेवा भाव से शुरू की गई है
निःशुल्क उपलब्ध उपकरण इस प्रकार हैं -
1. ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन
2. ऑक्सीजन सिलेंडर
3. व्हीलचेयर
4. वॉकर
5. स्टिक (छड़ी)
अग्र सेवा दल ने बताया कि कई बार गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों को अचानक मेडिकल उपकरणों की आवश्यकता पड़ती है, जिन्हें बाजार से खरीदना या किराए पर लेना काफी महंगा पड़ता है। इसी परेशानी को देखते हुए दल द्वारा यह सेवा शुरू की गई है ताकि समय पर मरीजों को सहायता मिल सके
दल के पदाधिकारियों ने अपील की है कि जिस किसी भी मरीज या परिजन को इन उपकरणों की आवश्यकता हो, वे नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। उपकरण जरुरत के अनुसार निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा
संपर्क सूत्र: 9713176500
संस्था: अग्र सेवा दल, पिथौरा
