पिथौरा मंडल में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती

 पिथौरा मंडल में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती

पिथौरा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर पिथौरा मंडल द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया और उनके विचारों एवं आदर्शों को स्मरण किया। 25 सितंबर को उनकी जयंती मनाई जाती है और इस अवसर पर देशभर में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई

कार्यक्रम में पिथौरा मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा जी, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री देवेश निषाद जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रीतराम सूर्या जी, व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक वेदप्रकाश गोयल जी, पार्षद मन्नूलाल ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेश सिंघल, राज्य मुख्यालय आयुक्त लक्ष्मीकांत बबलू सोनी, पार्षद पुष्पकांत पटेल, गौरव चंद्राकर, देव सिन्हा, सौरभ अग्रवाल ‘मोनू’ एवं गौ सेवा आयोग सदस्य कीर्ति वर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे

कार्यक्रम के दौरान पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय एवं राष्ट्रसेवा के विचारों को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। उनके विचारों में समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान और जनकल्याण पर विशेष जोर दिया गया था

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने