अर्जित अवकाश के संबंध में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

अर्जित अवकाश के संबंध में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

बसना, महासमुंद। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन, ब्लॉक बसना जिला महासमुंद द्वारा शिक्षकों की विभिन्न मांगों एवं समस्याओं को लेकर विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड बसना को ज्ञापन सौंपा गया

ज्ञापन में राष्ट्रीय जनगणना 2026 के कार्य में संलग्न शिक्षकों को अर्जित अवकाश दिए जाने की मांग प्रमुखता से रखी गई। संगठन द्वारा बताया गया कि विकासखंड बसना के अंतर्गत शिक्षकों द्वारा जनगणना 2026 का कार्य निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार संपादित किया गया है। जनगणना कार्य में शिक्षकों ने अपनी नियमित शैक्षणिक जिम्मेदारियों के साथ अतिरिक्त दायित्व का निर्वहन किया

शिक्षक संगठन ने मांग की कि जनगणना कार्य में संलग्न शिक्षकों को उनके द्वारा किए गए अतिरिक्त कार्य को ध्यान में रखते हुए अर्जित अवकाश प्रदान किया जाए, ताकि वे अपने कार्यभार से राहत प्राप्त कर सकें

इस संबंध में छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ब्लॉक बसना के अध्यक्ष गजेंद्र नायक, सचिव वारिश कुमार उपाध्यक्ष संतराम बंजारा,संतलाल चौहान, पद्मलोचन पटेल, मनोरंजन साहू, विजय सिदार, ब्लॉक कार्यकारणी अध्यक्ष अमित चौरसिया, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष कौशिल्या चौहान प्रमुख सलाहकार अनिल सिंह साव, आरिफ बेग, गजानंद भोई,हेमंत दास, प्रदीप चौधरी, अरुण प्रधान, उस्ताद अली विकासखंड संयोजक हीराधर साव ,मीडिया प्रभारी डिजेन्द्र कुर्रे, सालिक राम टंडन, प्रेमचंद साव एवं अन्य पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी से आवश्यक कार्यवाही करने का आग्रह किया

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन, ब्लॉक बसना ने आशा व्यक्त की कि शिक्षकों की मांग पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए शीघ्र आवश्यक कार्यवाही की जाएगी

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने