अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन के नवनियुक्त जिला महामंत्री शुभम सिंघल को मंच के साथियों और युवा साथियो ने दी शुभकामनाएं
महासमुंद/सांकरा: मारवाड़ी युवा मंच सांकरा के अध्यक्ष व क्षेत्र के प्रखर युवा नेता श्री शुभम सिंघल को 'अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन' (छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा इकाई) का महासमुंद जिला महामंत्री मनोनीत किए जाने पर अंचल में हर्ष का माहौल है। इस उपलब्धि पर मारवाड़ी युवा मंच के साथियों, पदाधिकारियों और शुभचिंतकों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर और सोशल मीडिया के माध्यम से आत्मीय बधाई दी है
मंच के साथियों ने कहा कि शुभम सिंघल के कुशल नेतृत्व, मिलनसार व्यवहार और सामाजिक कार्यों में उनकी निरंतर सक्रियता को देखते हुए संगठन ने उन्हें जिला स्तर पर इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उनके मनोनयन से अग्रवाल समाज के युवाओं और वरिष्ठ जनों में खुशी की लहर है। साथियों ने उम्मीद जताई है कि शुभम सिंघल के मार्गदर्शन में संगठन धरातल पर और अधिक गतिशील, सशक्त तथा मजबूत बनेगा
इस अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच सांकरा के समस्त सदस्यों, इष्ट-मित्रों और अग्रवाल समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उनके उज्जवल और सफल कार्यकाल के लिए ढेरों शुभकामनाएं प्रेषित की हैं
