पोनी पसरा में भाजपा नेताओं ने किया मन की बात का सामूहिक श्रवण, देवेश निषाद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद

पिथौरा ब्रेकिंग: पोनी पसरा में भाजपा नेताओं ने किया मन की बात का सामूहिक श्रवण, देवेश निषाद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद

 पिथौरा के पोनी पसरा में सुनी गई मन की बात, हर घर मुनगा की PM ने की तारीफ

पिथौरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी का रविवार को पिथौरा के पोनी पसरा में सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ में चल रहे ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान की विशेष रूप से सराहना की

सुबह 11 बजे प्रसारित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने देश के विभिन्न हिस्सों में जनभागीदारी से किए जा रहे सामाजिक कार्यों और पोषण के क्षेत्र में हो रही पहलों का उल्लेख किया

पिथौरा में भाजपा नेताओं की मौजूदगी -

पिथौरा के पोनी पसरा में आयोजित कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष एवं रायगढ़ जिला प्रभारी भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा *देवेश निषाद*, जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष *श्रीमती ऊषा पटेल*, सांसद प्रतिनिधि एवं जिला कार्य समिति सदस्य *मनमीत सिंह छाबड़ा*, पार्षद मन्नूलाल ठाकुर, महिला पार्षद रामकुंवर सिन्हा, संतोष डड़सेना, एल्डरमैन नरेश सिंघल, एल्डरमैन किशोर पटेल, विधायक प्रतिनिधि मुन्नू पांडेय, वरिष्ठ भाजपा नेता रैदास गोयल, व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश कार्य समिति सदस्य मनमोहन जैन, वरिष्ठ नेता रमेश पटेल, इंद्रेश्वर सिन्हा, सरजू तिवारी, रमेश पटेल, श्रीमती अंजू सेनी, लीलाधर तारक, चंद्रपाल तारक, भूषण सिन्हा, हीरालाल निर्मलकर, दीपक सिन्हा, युवराज चौहान, डीगेश सोनवानी सहित वार्डवासी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे

PM ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री मोदी ने सितंबर माह को कुपोषण के खिलाफ लड़ाई और बेहतर पोषण वाले भारत के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि पोषण माह के दौरान देशभर में लोग और संस्थाएं मिलकर जागरूकता अभियान चला रहे हैं

उन्होंने छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि इस पहल के माध्यम से लोगों को मुनगा यानी मोरिंगा को अपने खान-पान में शामिल करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने मुनगा को पोषण से भरपूर स्थानीय संसाधन के रूप में रेखांकित किया

छत्तीसगढ़ में मुनगा को घरों और पोषण वाटिकाओं से जोड़ने की पहल को पोषण अभियान से जोड़ा जा रहा है। आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण वाटिका विकसित करने तथा समुदाय को प्रेरित करने पर जोर दिया जा रहा है

प्रधानमंत्री ने गुजरात में मिलेट्स से बने व्यंजनों की प्रतियोगिता, महाराष्ट्र में शिक्षकों-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता प्रयास और मिजोरम में पोषण वाटिकाओं की देखभाल के लिए समुदाय के प्रयासों की भी सराहना की

उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों की भूमिका और *‘पोषण ट्रैकर’* का भी उल्लेख किया, जिसके माध्यम से करीब 9 करोड़ लाभार्थी डिजिटल रूप से जुड़े हैं

पिथौरा के पोनी पसरा में उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना और छत्तीसगढ़ की पहल का राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेख होने को प्रदेश के लिए गौरव का विषय बताया

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने