अग्रसेन जयंती पर अवकाश की घोषणा से अग्रवाल समाज में हर्ष, वेद प्रकाश गोयल ने जताया मुख्यमंत्री का आभार


पिथौरा: अग्रसेन जयंती पर अवकाश की घोषणा से अग्रवाल समाज में हर्ष, वेद प्रकाश गोयल ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

 अग्रेसन जयंती पर अवकाश से अग्रवाल समाज में हर्ष

पिथौरा। अग्रसेन जयंती के अवसर पर अवकाश घोषित किए जाने पर अग्रवाल समाज में खुशी का माहौल है। इस निर्णय के लिए अग्रवाल समाज पिथौरा के अध्यक्ष वेद प्रकाश गोयल ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है

वेद प्रकाश गोयल ने कहा कि अग्रसेन जयंती पर अवकाश की घोषणा समाज की भावनाओं का सम्मान है। इससे समाज के लोगों को महाराजा अग्रसेन की जयंती को श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक एकजुटता के साथ मनाने का अवसर मिलेगा

उन्होंने बताया कि वे हाल ही में अंबिकापुर में आयोजित अग्रकुंभ कार्यक्रम में भी सम्मिलित हुए थे। इस आयोजन में अग्रवाल समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की तथा समाज की एकता, सेवा और सामाजिक विकास से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया

गोयल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन का जीवन समाज को सेवा, सहयोग, समानता और परोपकार का संदेश देता है। उनके आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। अग्रसेन जयंती पर अवकाश की घोषणा से नई पीढ़ी को भी महाराजा अग्रसेन के विचारों और आदर्शों से जुड़ने का अवसर मिलेगा

अग्रवाल समाज पिथौरा के अध्यक्ष वेद प्रकाश गोयल ने कहा, अग्रसेन जयंती पर अवकाश घोषित करने के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी का बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने