राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए सांकरा की रक्षान्दा का चयन, मारवाड़ी युवा मंच ने ट्रैकसूट भेंट कर दीं शुभकामनाएं

 राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए सांकरा की रक्षान्दा का चयन, मारवाड़ी युवा मंच ने ट्रैकसूट भेंट कर दीं शुभकामनाएं

सांकरा। खेल के मैदान में सांकरा की बेटी ने एक बार फिर क्षेत्र का नाम रौशन किया है। स्वामी आत्मानंद स्कूल सांकरा में अध्ययनरत कक्षा 10वीं की छात्रा रक्षान्दा शेख का चयन राज्य स्तरीय शालेय हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए किया गया है। बेटी की इस बड़ी सफलता को प्रोत्साहित करने के लिए मारवाड़ी युवा मंच सांकरा आगे आया है

मंच के पदाधिकारियों व सदस्यों ने सामाजिक सरोकार और खेल भावना को बढ़ावा देते हुए खिलाड़ी रक्षान्दा शेख के घर जाकर उनका आत्मीय अभिनंदन किया। सदस्यों ने रक्षान्दा का फूल-मालाओं से स्वागत कर उनका हौसला बढ़ाया। मंच द्वारा खिलाड़ी को प्रतियोगिता के दौरान उपयोग हेतु स्पोर्ट्स ट्रैकसूट और एल्बो कवर प्रदान किया गया

मंच के अध्यक्ष शुभम सिंघल ने कहा कि रक्षान्दा शेख की यह सफलता अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। उन्होंने खिलाड़ी के स्वर्णिम भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वे राज्य स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सांकरा का गौरव बढ़ाएंगी। स्वागत के उपरांत मंच के कोषाध्यक्ष कमल अग्रवाल सदस्य पंकज गोयल, हर्षित अग्रवाल,सुनील अग्रवाल ने उन्हें मंगलमय शुभकामनाओं के साथ प्रतियोगिता के लिए विदा किया

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने