07 जुआरियों के विरूद्ध की गई जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही, 02 जुआड़ी अंधरे का फायदा उठाकर फरार

थाना कोमाखान पुलिस की जुआ फड़ में रेड

07 जुआरियों के विरूद्ध की गई जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही, 02 जुआड़ी अंधरे का फायदा उठाकर फरार

 फड़ में 52 पत्ती ताश, नगदी रकम 6140 रूपये, 04 नग मोबाईल कीमती 25000 रूपये, 03 मोसा कीमती 60000 रूपये सहित कुल 91 हजार 140 रूपये की संपत्ति जप्त

 आरोपियों के विरूद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) एवं 112 बी.एन.एस के तहत कार्यवाही

विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 16.09.2026 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम नवाडीह कसेकेरा पानी टंकी के नीचे कुछ ब्यक्ति 52 पत्ती ताश से रूपये पैसे का हार जीत का दांव लगाकर काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे कि सूचना तस्दीक पर हमराह स्टाफ एवं गवाहों के घेराबंदी रेड कार्यवाही की गयी। रेड कार्यवाही दौरान 07 ब्यक्तियों को पकड़ा गया एवं 02 ब्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गये, आरोपीयों के संयुक्त कब्जे से 6140 रूपये नगदी रकम, 52 पत्ती ताश , 04 नग मोबाईल, 03 नग मोसा. जप्त किया गया आरोपीयों के विरूद्ध थाना कोमाखान में अप.क्र. 153/2026 धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022, 112 बी.एन.एस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है

गिरफ्तार आरोपी-

01- तुलाराम साहू पिता शोभाराम उम्र 45 साल निवासी मातगुड़ा थाना कोमाखान जिला महासमुन्द

02- ढालेन्द्र कुमार साहू पिता लतेल राम उम्र 31 साल निवासी सिवनीकला थाना कोमाखान जिला महासमुन्द  

03- कुंजराम साहू पिता झनकराम उम्र 42 साल निवासी सिवनीकला थाना कोमाखान जिला महासमुन्द

04- देवकुमार साहू पिता मनीराम उम्र 34 साल निवासी खट्टाडीह थाना कोमाखान जिला महासमुन्द

05- हेमंत कुमार सिन्हा पिता भागवत उम्र 28 साल निवासी खट्टाडीह थाना कोमाखान जिला महासमुन्द

06- पवन सिंह ठाकुर पिता छत्तर सिंह उम्र 35 साल निवासी सिवनीकला थाना कोमाखान जिला महासमुन्द  

07- खेलावन सिंह ध्रुव पिता मिलन उम्र 48 साल निवासी सिवनीकला थाना कोमाखान जिला महासमुन्द

जप्त संपत्ति-  

(01)- 52 पत्ती ताश

(02)- आरोपीयों एवं फड़ से 6140 रूपये नगदी रकम

(03)- 04 नग मोबाईल कीमती 25000 रूपये

(04)- तीन मोसा कुल कीमती 60,000 रूपये

जुमला 91 हजार 140 रूपये की संपत्ति जप्त

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने