ऑपरेशन निश्चय- महासमुंद पुलिस का 'एंड-टू-एंड' स्ट्राइक, ओडिशा से उत्तर प्रदेश तक फैले गांजा तस्करी का नेटवर्क ध्वस्त
अंतरराज्यीय गांजा तस्करी मामले में आरोपी गुड्डू तिवारी (मुख्य रिसीवर) कानपुर महाराजपुर (उ.प्र.)से गिरफ्तार
इसके पूर्व मामले मे गांजा परिवहनकर्ता (कैरियर), गांजा उपलब्धकर्ता(मुख्य सोर्स) हो चुके है गिरफ्तार
मामले मे पूर्व में गिरफ्तार आरोपी उत्तम दास के मेमोरेंडम और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सप्लायर और मुख्य रिसीवर तक पहुंची पुलिस
थाना बसना अपराध क्रमांक 38/2026, धारा 20(B) एनडीपीएस एक्ट का है मामला
अवैध मादक पदार्थों के व्यापार को जड़ से खत्म करने के लिए महासमुंद पुलिस द्वारा 'सोर्स से लेकर डेस्टिनेशन तक' (सप्लायर से लेकर मुख्य खरीददार तक) यानी 'एंड-टू-एंड' कार्यवाही पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी तारतम्य में थाना बसना के अपराध क्रमांक 38/2026 (धारा 20(B) एनडीपीएस एक्ट) के मामले में, महासमुंद पुलिस ने गांजा मंगाने वाले मुख्य आरोपी गुड्डू तिवारी को कानपुर महाराजपुर(उप्र) से गिरफ्तार कर लिया है
मामला यह है कि दिनांक 18/01/2026 को थाना बसना पुलिस द्वारा अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट पलसापाली बैरियर पर वाहन चेकिंग के दौरान एक काले रंग की हीरो सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (CG04 PN1215) को पकड़ा था। इस वाहन से सफेद रंग की बोरी में 21.620 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया गया था तथा मौके से कैरियर का काम करने वाले आरोपी उत्तम दास पिता अनिल दास (उम्र 35 वर्ष, निवासी मलकानगिरी उड़ीसा को गिरफ्तार किया गया था। मामले की विवेचना पर पूर्व में गिरफ्तार आरोपी उत्तम दास से पूछताछ पर यह ज्ञात हुआ था कि यह गांजा उड़ीसा निवासी शिबू निवासी बालीगुडा से प्राप्त किया गया था और इसे गुड्डू तिवारी के कहने पर उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गांजा उपलब्ध कराने वाले सोर्स (मुख्य सप्लायर) शिबा बींधानी उर्फ शिबू को दिनांक 20-01-2026 को गिरफ्तार किया गया था
मामले में पुलिस कड़ी दर कड़ी तफ्तीश करते हुए मुख्य रिसीवर की तलाश में साइबर सेल और तकनीकी साक्ष्यों (कॉल डिटेल्स) के आधार पर आरोपी गुड्डू तिवारी जो प्रयागराज टेंगाई चौराहा, उत्तर प्रदेश में फास्ट-फूड की दुकान चलाता था, की पहचान सुनिश्चित होने पर महासमुंद पुलिस की टीम द्वारा गांजा सिंडिकेट के मुख्य सरगना गुड्डू तिवारी को कानपुर महाराजपुर (उत्तरप्रदेश) से गिरफ्तार करने में सफलता मिली है
गिरफ्तार आरोपी (गांजा मंगाने वाला)-
01- गुड्डु तिवारी उर्फ राम मिलन तिवारी पिता राजन तिवारी उम्र 34 वर्तमान निवासी प्रयागराज टेंगाई चौराहा, उत्तर प्रदेश स्थाई पता कौसम्बी (उत्तरप्रदेश) (मुख्य रिसीवर)
पूर्व में गिरफ्तार आरोपी (कैरियर एवं सोर्स)-
02- उत्तम दास पिता अनिल दास, उम्र 35 वर्ष, निवासी झरापाली MV-85 थाना व जिला मलकानगिरी( उड़ीसा) (कैरियर/वाहन चालक-दिनांक 18-01-2026 को गिरफ्तार)
03- शिबा बींधानी उर्फ शिबू पिता गौतम बींधानी, उम्र 40 वर्ष, निवासी बालीगुड़ा जिला कंधमाल (उड़ीसा), (गांजा सोर्स/ मुख्य सप्लायर-दिनांक 20-01-2026 को गिरफ्तार)
जप्त सम्पत्ति (पूर्व में जप्त)-
(01) 21.620 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा)।
(02) एक मोटर साइकिल और मोबाइल
कुल जप्त सम्पत्ति की अनुमानित कीमत लगभग 11 लाख 50 हजार रुपये

