शिक्षा के साथ संस्कारों की सीख: कन्या शाला सांकरा और मारवाड़ी युवा मंच के सहयोग से मनोरंजक कार्यक्रम छात्राओं को दिखाई गई फिल्म 'हनुमान अंश'

शिक्षा के साथ संस्कारों की सीख: कन्या शाला सांकरा और मारवाड़ी युवा मंच के सहयोग से मनोरंजक कार्यक्रम छात्राओं को दिखाई गई फिल्म 'हनुमान अंश'

सांकरा। शासकीय कन्या शाला सांकरा में छात्राओं के बौद्धिक और मानसिक विकास के लिए एक विशेष मनोरंजक सह-आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कन्या शाला की प्रधान पाठिका श्रीमती खेमलता प्रधान, वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती पुष्पलता शुक्ला एवं मारवाड़ी युवा मंच सांकरा के अध्यक्ष शुभम सिंघल के संयुक्त और आपसी सहयोग से विद्यालय परिसर में हाल ही में रिलीज हुई प्रसिद्ध फिल्म 'हनुमान अंश' का भव्य प्रदर्शन किया गया

इन सभी के विशेष व सामूहिक प्रयासों से फिल्म को प्रोजेक्टर के माध्यम से बड़े पर्दे पर दिखाया गया, जिसे लेकर छात्राओं में भारी उत्साह देखा गया। छात्राओं ने पूरी एकाग्रता और आनंद के साथ फिल्म देखी। अध्यात्म और जीवन के मूल्यों पर आधारित इस फिल्म को बच्चों ने खूब पसंद किया और इससे कई महत्वपूर्ण व अच्छी बातें सीखीं

कार्यक्रम के दौरान प्रधान पाठिका श्रीमती खेमलता प्रधान ने अपने विचार साझा करते हुए कहा, "पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों का सर्वांगीण विकास होना बेहद जरूरी है। इसके लिए उन्हें अन्य गतिविधियों (अदर एक्टिविटीज) में भी भाग लेना चाहिए। छात्राओं के मानसिक रिफ्रेशमेंट के लिए समय-समय पर ऐसे मनोरंजक व ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों का आयोजन आवश्यक है। हमारा हमेशा यह प्रयास रहता है कि हर हफ्ते पढ़ाई से हटकर कुछ ऐसा नया कार्यक्रम आयोजित किया जाए, जिससे बच्चों को जीवन में कुछ सकारात्मक और नया सीखने को मिले

वहीं मारवाड़ी युवा मंच सांकरा के अध्यक्ष शुभम सिंघल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए फिल्म 'हनुमान अंश' से जुड़ी मुख्य विशेषताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों को फिल्म के मुख्य संदेशों को समझाते हुए कहा कि इस फिल्म से मिलने वाली अच्छी और नैतिक सीख को वे अपने दैनिक जीवन में जरूर अपनाएं

इस सफल और सराहनीय आयोजन के लिए विद्यालय परिवार और उपस्थित जनों ने सभी आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल का समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने