CMHO डॉ. कुशवाहा के मार्गदर्शन में युवा जागरूकता कार्यक्रम, तंबाकू, तनाव और आत्महत्या रोकथाम पर दी जानकारी

CMHO डॉ. कुशवाहा के मार्गदर्शन में युवा जागरूकता कार्यक्रम, तंबाकू, तनाव और आत्महत्या रोकथाम पर दी जानकारी

महासमुंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. रामकेश्वर सिंह कुशवाहा के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के अंतर्गत Hundred Sundays Campaign एवं “My Health, My Pride” थीम पर स्वास्थ्य जागरूकता एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने तथा शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था

कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी वसुंधरा साहू की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन रहा। इस अवसर पर विद्यार्थियों को तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP), नशा उन्मूलन, स्वस्थ जीवनशैली, मासिक स्वास्थ्य प्रबंधन, मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन एवं आत्महत्या रोकथाम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई

विशेषज्ञों ने दी जानकारी -

डीपीएम श्रीमती नीलू घृतलहरे द्वारा स्वस्थ जीवनशैली, मासिक स्वास्थ्य प्रबंधन एवं नशा उन्मूलन के संबंध में जागरूक किया गया। डॉ. राम गोपाल खुटे, साइकियाट्रिक सोशल वर्कर द्वारा मानसिक स्वास्थ्य एवं आत्महत्या रोकथाम पर, श्रीमती टिकेश्वरी गिरी गोस्वामी क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट द्वारा तनाव प्रबंधन पर तथा मेघा ताम्रकार साइकोलॉजिस्ट काउंसलर द्वारा तंबाकू नियंत्रण एवं नशा उन्मूलन पर जानकारी दी गई

स्वास्थ्य जांच एवं स्क्रीनिंग -

कार्यक्रम के दौरान RBSK Urban Team द्वारा विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कुल 54 OPD की गई, जिसमें BP, RBS, वजन एवं ऊंचाई की जांच तथा NCD स्क्रीनिंग शामिल रही। इसके अतिरिक्त 40 X-Ray तथा *46 विद्यार्थियों की लैब जांच की गई, जिसमें CBC, Blood Group एवं Sickle Cell Test शामिल रहे।

स्वास्थ्य जांच में डॉ. सुजाता शुक्ला, डॉ. विकास चौहान, सुरेखा साहू (फार्मासिस्ट) एवं विशाखा साहू (ANM) सहित RBSK Urban Team की सक्रिय सहभागिता रही

अधिकारियों की रही मौजूदगी -

कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती लीनू चंद्राकर, श्रीमती अर्चना तिवारी, श्रीमती मेनका चंद्राकर, श्री सत्यज्ञान पटेल, डॉ. निखिल गिरी गोस्वामी (हॉस्पिटल कंसल्टेंट), तेजसर राठौर (FLO), राहुल ठाकुर (अर्बन कंसल्टेंट) एवं देव डडसेना (योगा ट्रेनर) सहित जिला अस्पताल के समस्त स्टाफ का सहयोग रहा

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को नियमित योग एवं व्यायाम, संतुलित आहार, मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखने तथा तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया

कार्यक्रम का मुख्य संदेश रहा - “स्वस्थ युवा ही स्वस्थ और विकसित भारत की मजबूत नींव हैं

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने