सेवा संकल्प अभियान: पिथौरा में दीपोत्सव जैसा नजारा, PM मोदी के सम्मान में प्रज्वलित हुए हजारों दीप

 सेवा संकल्प अभियान: पिथौरा में दीपोत्सव जैसा नजारा, PM मोदी के सम्मान में प्रज्वलित हुए हजारों दीप


 आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम का भव्य आयोजन

पिथौरा। महासमुंद जिले के पिथौरा नगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस और उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के तहत 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया

प्रधानमंत्री के बारे में: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था। इस साल वह अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके सार्वजनिक जीवन की शुरुआत 7 अक्टूबर 2001 को हुई थी, जब उन्होंने पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। वे 4 बार गुजरात के मुख्यमंत्री और 26 मई 2014 से लगातार 3 बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में सेवा दे रहे हैं। भाजपा द्वारा उनके इस 25 वर्ष के सेवा, सुशासन और राष्ट्रनिर्माण के सफर को सम्मान देने के लिए 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक महीने का 'सेवा संकल्प अभियान' चलाया जा रहा है।

17 सितंबर की शाम पिथौरा नगर के जनपद पंचायत, नगर पंचायत, देवी मंदिरों और विकासखंड के कार्यालयों सहित सार्वजनिक स्थलों पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, भाजपा मंडल के पदाधिकारियों, अधिकारियों और आम नागरिकों की भागीदारी से हजारों की संख्या में दीप प्रज्वलित किए गए। शाम ढलते ही दीयों की रोशनी से पूरा नगर जगमगा उठा। दिल्ली के कर्तव्य पथ से लेकर उज्जैन की शिप्रा नदी तक देशभर में इसी तरह दीपोत्सव मनाया गया

इस राष्ट्रव्यापी आयोजन का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र सेवा और समर्पण की भावना को जन-जन तक पहुँचाना तथा विकसित भारत के संकल्प को दोहराना है। सभी ने दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की। इस मौके पर स्थानीय जनों ने जनप्रतिनिधियों के साथ स्वच्छता के लिए शपथ भी ली और विकसित भारत के संकल्प को दोहराया

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने