सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा दीयों की रोशनी से जगमगाया, स्वास्थ्य और खुशहाली का दिया संदेश
सीएचसी पिथौरा में प्रज्वलित हुए आशीर्वाद के दीये
पिथौरा (महासमुंद): सेवा संकल्प अभियान के तहत आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पिथौरा में जन-कल्याण, बेहतर स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा के संकल्प के साथ 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम का गरिमामयी आयोजन किया गया
इस अवसर पर अस्पताल परिसर में सैकड़ों की तादाद में दीप प्रज्वलित किए गए, जिससे पूरा परिसर दीपों के प्रकाश से जगमगा उठा। परिसर की सीढ़ियों और मुख्य प्रवेश द्वार पर जगमगाते दीयों ने मनमोहक दृश्य प्रस्तुत किया
कार्यक्रम का नेतृत्व खण्ड चिकित्सा अधिकारी *डॉ. तारा अग्रवाल* ने किया। उन्होंने अस्पताल परिसर में दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की और कहा कि यह दीप केवल प्रकाश का माध्यम नहीं, बल्कि स्वास्थ्य सेवा से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति के समर्पण, सेवा भावना और मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए सामूहिक प्रार्थना का प्रतीक है। सेवा संकल्प अभियान के जरिए जन-जन तक बेहतर और संवेदनशील स्वास्थ्य सेवा पहुँचाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है
इस अवसर पर विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक (BPM) *जय कांत विश्वकर्मा* ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग जनसेवा के लिए सदैव तत्पर है और ऐसे आयोजनों से समस्त स्टाफ में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार होता है
कार्यक्रम में (BETO) राम किशोर अवस्थी, नर्सिंग सिस्टर आर. नाग सहित अस्पताल के चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पंक्तिबद्ध रूप से सैकड़ों दीये जलाकर आरोग्य और समृद्धि की कामना की। उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक सहभागिता दर्शाते हुए सेवा और समर्पण के संकल्प को दोहराया

