ऑपरेशन निश्चय- गांजा तस्करों के विरुद्ध महासमुंद पुलिस की लगातार कार्यवाही
पल्सर बाइक में, पिट्टू बैग एवं झोले में भरकर उड़ीसा से ला रहे थे गांजा, 02 तस्करो को पुलिस ने दबोचा
कुल 7.498 किलो गांजा कीमती ₹3.75 जप्त
गान्जा, परिवहन में प्रयुक्त मोटर साइकिल, मोबाईल, नगदी रकम सहित कुल कीमती 04 लाख, 27 हजार रूपये की सम्पति जप्त
एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स और थाना सिटी कोतवाली महासमुंद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी तथा इंड टू इंड एवं फाइनेशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेंकिंग कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 08.10.2026 को थाना सिटी कोतवाली महासमुंद की पुलिस टीम गश्त एवं पेट्रोलिंग पर थी। इस दौरान भलेसर रोड, जय हिन्द कॉलेज के पास एक मोटरसाइकिल (पल्सर क्रं. CG 04 QT 2443) का चालक पुलिस वाहन को देखकर हड़बड़ाकर भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी कर मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों को पकड़ा गया। संदेहियों के पास रखे पीले रंग के प्लास्टिक झोले तथा भूरे रंग के पिट्टू बैग की तलाशी लेने पर कुल 5 पैकेटों में भरा 7.498 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। पूछताछ करने पर आरोपियों ने उड़ीसा से गांजा लाना स्वीकार किया। आरोपियों का कृत्य अपराध धारा का घटित करना पाए जाने पर थाना महासमुंद में अपराध क्रमांक 610/2026, धारा 20(B) NDPS Act पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है
नाम आरोपी-
01- आदित्य चतुर्वेदी पिता मधुलाल चतुर्वेदी, उम्र 21 साल, निवासी लखौली, थाना मंदिर हसौद, जिला रायपुर (छ.ग.)
02- लोकेश टण्डन पिता रामनारायण टण्डन, उम्र 21 साल, निवासी कुरूद (मंदिर हसौद), थाना मंदिर हसौद, जिला रायपुर (छ.ग.)
जप्त संपत्ति-
01- कुल 7.498 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा (कीमती ₹ 3,75,000 रूपये)
02- एक मोटर साइकिल कीमती ₹ 50,000रूपये
03- एक नग मोबाइल (कीमती ₹ 2,000रूपये
04- नगदी रकम ₹ 530 रूपये
(जुमला जप्त संपत्ति कीमती करीबन ₹ 4,27,530 रूपये )
