पिथौरा: शांतिपूर्ण नवरात्रि के लिए प्रशासन सख्त, समितियों को दिए कड़े निर्देश


 पिथौरा: शांतिपूर्ण नवरात्रि के लिए प्रशासन सख्त, समितियों को दिए कड़े निर्देश

*पिथौरा। आगामी नवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के उद्देश्य से आज पिथौरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई

बैठक में *एसडीएम और एसडीओपी ने सभी गरबा समिति और दुर्गा पंडाल समितियों के सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि सभी पंडालों में *सीसीटीवी कैमरा, अग्निशमन यंत्र और पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था अनिवार्य रूप से रखी जाए

साथ ही निर्देश दिए गए कि *डीजे और साउंड सिस्टम निर्धारित ध्वनि सीमा और समय सीमा के भीतर ही बजाए जाएं* और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें, अफवाह की सूचना तत्काल पुलिस को दें

बैठक में गरबा समिति, दुर्गा पंडाल समिति के सभी सदस्य, पत्रकार बंधु एवं पिथौरा के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पुलिस प्रशासन ने सभी से त्यौहार को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाने का आह्वान किया

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने