महासमुंद जिले ने सीनियर राज्य स्तरीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में 03 स्वर्ण, 01 रजत पदक जीत
राज्य स्तरीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में महासमुंद की पदमा साहू, चांदनी साहू एवं कमलेश साहू ने स्वर्ण पदक पर लगाया निशाना। महासमुंद की चांदनी साहू पिता टेकचंद ने चांदी पर लगाया निशाना
महासमुंद - छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन एवं बिलासपुर तीरंदाजी संघ द्वारा 26वीं राज्य स्तरीय सीनियर तीरंदाजी चैंपियनशिप का आयोजन डॉ. सी वी रमन यूनिवर्सिटी कोटा बिलासपुर में आज शनिवार को आयोजित किया गया, जिसमें जिला तीरंदाजी संघ महासमुंद एवं खेलों इंडिया तीरंदाजी सेंटर महासमुंद के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने इंडियन राउंड, रिकर्व राउंड एवं कम्पाउंड राउंड में भागीदारी किया
बाल आश्रम बिहाझर बागबाहरा से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चांदनी साहू पिता बलदेव, जया साहू पिता सोमनाथ साहू, पदमा साहू, जया पहटिया पिता फूलदास पहटिया, वैशाली साहू, त्रिशा प्रजापति, चांदनी साहू पिता टेक चंद साहू, नवलीन कौर एवं पीरित राम साहू, कमलेश साहू, ओमप्रकाश ध्रुव, अमर सबर, प्रियांशु साहू, गजेन्द्र निषाद, टुकेश साहू शामिल हुए। खेलों इंडिया आर्चरी ट्रेनिंग सेंटर, खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद से डोमेश्वरी साहू, जयंत ठाकुर, उमेश बरिहा शामिल हुए। टीम के साथ प्रशिक्षक एवन कुमार साहू एवं ऋषभ तथा मैनेजर में डॉ पूर्णेन्द्र चंद्राकर शामिल हुए
चैंपियनशिप में जिले से बालक वर्ग में बागबाहरा के कमलेश साहू ने इंडियन राउंड में सबसे ज्यादा 338 अंक बनाते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया। बालिका इंडियन राउंड में बागबाहरा महासमुंद जिले की चांदनी साहू पिता टेक चंद साहू ने 311 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही एवं रजत पदक जीतने में सफल रहीं। कम्पाउंड राउंड में बागबाहरा की पद्मा साहू ने सर्वाधिक 343 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीतने में सफलता हासिल किया। रिकर्व राउंड में बागबाहरा की चांदनी साहू पिता बलदेव साहू ने सर्वाधिक 322 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीतने में सफलता हासिल किया। सभी पदक विजेता खिलाड़ी बॉल आश्रम बिहाझर बागबाहरा से अपने खेल का नियमित अभ्यास कर लगातार सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर प्रतियोगिता में भागीदारी करते हुए पदक जीतने में सफलता प्राप्त कर रहे हैं। तथा राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भागीदारी कर पदक जीत रहे हैं। खिलाड़ियों से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर पदक जीतने की उम्मीद की जा रही हैं। राष्ट्रीय सीनियर चैंपियनशिप शिलांग मेघालय में आयोजित होना हैं
राज्य स्तरीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में भागीदारी करने एवं 04 पदक जीतने पर भारतीय तीरंदाजी संघ उपाध्यक्ष कैलाश मुरारका, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे, जिला तीरंदाजी संघ अध्यक्ष डॉ. विकास अग्रवाल, सचिव एवं एन आई एस तीरंदाजी प्रशिक्षक एवन कुमार साहू, बॉल आश्रम बिहाझर छात्रावास अधीक्षक डॉ. पुनेंद्र चंद्राकर, कोषाध्यक्ष अरविंद छाबड़ा, रंजीत छाबड़ा, मुकेश बेगड़, रिंकल बग्गा, सोमनाथ साहू, फूल दास पहाटिया, भोपाल सिंह बंजारा, संजय पैकरा, प्राचार्य एकलव्य महेंद्र टंडन, डॉ. सुनील कुमार भोई एवं खेलों इंडिया तीरंदाजी सेंटर व बॉल आश्रम बिहाझर के समस्त खिलाड़ियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

