सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयंती पर महासमुंद पुलिस का स्वच्छता संकल्प
पुलिस लाईन स्थित शहीद पुलिस स्मारक स्थल व बीटीआई रोड मे वीरांगना दुर्गावती स्मारक स्थल की साफ-सफाई
लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में, जिला पुलिस बल महासमुंद द्वारा आज स्वच्छता अभियान चलाया गया
अभियान के तहत पुलिस लाईन परसदा स्थित शहीद पुलिस स्मारक स्थल व बीटीआई रोड स्थित वीरांगना महारानी दुर्गावती स्मारक स्थल में विशेष साफ-सफाई की गई। इस दौरान जिला पुलिस बल के अधिकारी एवं जवानों ने श्रमदान कर परिसर में फैले कचरे, झाड़ियों एवं अनावश्यक घास-फूस की सफाई की तथा स्मारक स्थल को स्वच्छ और सुंदर बनाया
इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनकी जयंती पर स्वच्छता का यह कार्य न केवल उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है, बल्कि प्रधानमंत्री जी के 'स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत' के संकल्प को भी सार्थक करता है

