तेंदूकोना में ₹5.59 लाख की बड़ी चोरी का खुलासा, पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा
सूने मकान को बनाया था निशाना
चोरी की संपत्ति, नगदी और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद
तकनीकी साक्ष्यों और संदेहियों से पूछताछ में मिले सुराग
गिरफ्तार आरोपियों में 02 बिहार, 01 दिल्ली व 01 महासमुंद का, न्यायिक अभिरक्षा में भेजे गए
चोरी की शेष संपत्ति और अन्य संलिप्त व्यक्तियों की तलाश जारी, पुलिस जांच में जुटी
घटना का संक्षिप्त विवरण-
प्रार्थी शिवप्रताप सिंह, निवासी तेंदूकोना द्वारा थाना तेंदूकोना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 12.08.2026 को उनके सूने मकान में अज्ञात आरोपियों द्वारा प्रवेश कर सोने-चांदी जैसे धातु के आभूषण एवं अन्य संपत्ति तथा नगदी रकम चोरी कर ली गई। चोरी गई संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत ₹5,59,500/- बताई गई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना तेंदूकोना में अपराध क्रमांक 91/2026, धारा 331(3), 305(a) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। थाना तेंदूकोना पुलिस द्वारा आरोपियों की पतासाजी हेतु लगातार प्रयास किए गए। संदेहियों से पूछताछ तथा तकनीकी एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण में संलिप्त चार आरोपियों की पहचान कर दबोचा गया। कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया। संदेहियों से पुछताछ पर मिली सुराग के आधार पर एवं निशानदेही से चोरी गई संपत्ति, नगदी रकम, मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर विधिवत जब्त की गई। आरोपियों के कब्जे से बरामद चोरी की संपत्ति एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को विधिवत जब्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। प्रकरण में चोरी गई संपत्ति की शिनाख्ती एवं अन्य संलिप्त व्यक्तियों की कड़ियों तथा शेष चोरी गई संपत्ति के संबंध में पुलिस द्वारा पतासाजी की जा रही है
गिरफ्तार आरोपियों के नाम व उनसे बरामदगी-
1- सैयद मोहम्मद मुजाहिद, पिता सैयद मोहम्मद कलामुद्दीन, उम्र 28 वर्ष, निवासी तैमूर नगर, थाना मंसूरचक, जिला बेगूसराय, बिहार
बरामदगी-
01 नग सोने जैसे रंग का मांग टीका
07 नग चांदी जैसे रंग की अंगूठियां
10 नग चांदी जैसे रंग की बिछिया
01 नग चांदी जैसे रंग की चेन
02 नग चांदी जैसे रंग की पायल
01 नग चांदी जैसे रंग का ताबीज
04 नग नाक की नथनी
01 नग चांदी जैसे रंग का कमरबंद
01 नग टच स्क्रीन मोबाइल
नगदी रकम ₹10,000/-
2- महबूब खान, पिता मोहम्मद बिलाल, उम्र 26 वर्ष, निवासी मयूर विहार फेस-1, सीसी गार्डन, गली नंबर 4, थाना पांडव नगर, नई दिल्ली
बरामदगी-
02 नग सोने जैसे रंग की अंगूठियां
09 नग चांदी जैसे रंग की अंगूठियां
03 नग चांदी जैसे रंग के सिक्के
20 नग चांदी जैसे रंग की बिछिया
05 नग चांदी जैसे रंग की पायल
3- सागर चंद्र कुर्रे, पिता बालाराम कुर्रे, उम्र 36 वर्ष, निवासी छिंदौली, थाना पटेवा, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़)
बरामदगी-
02 जोड़ी सोने जैसे रंग के कान के टॉप्स
01 जोड़ी चांदी जैसे रंग की लच्छेदार पायल
03 नग चांदी जैसे रंग की अंगूठियां
01 नग सोने जैसे रंग का रानीहार
नगदी रकम ₹10,000/-
01 नग टच स्क्रीन मोबाइल
घटना में प्रयुक्त प्लेटिना मोटरसाइकिल, कीमत लगभग ₹15,000/-
4- सुजीत कुमार, पिता चंद्रदेव पोद्दार, उम्र 30 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 18, बलिया पोर्तरिया, थाना बलिया, जिला बेगूसराय, बिहार
बरामदगी-
01 नग टच स्क्रीन मोबाइल
