चौकी बुंदेली (थाना तेन्दूकोना) व चौकी भवरपुर (थाना बसना)पुलिस की कार्यवाही

अवैध शराब निर्माण, बिक्री व तस्करीकर्ता के खिलाफ महासमुंद पुलिस की लगातार कार्यवाही


ग्राम बुंदेली-गिरना मार्ग में पुलिस की घेराबंदी, बिक्री करने महुआ शराब ले जाते, दो को पुलिस ने दबोचा भवरपुर चौकी के ग्राम सलखंड मे पुलिस की रेड

दो मामले मे कुल 31 लीटर अवैध महुआ शराब (कीमती 6200 रूपये) जप्त

अवैध महुआ शराब सहित कुल 03 गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत भेजे गये जेल

चौकी बुंदेली (थाना तेन्दूकोना) व चौकी भवरपुर (थाना बसना)पुलिस की कार्यवाही

जिला पुलिस महासमुन्द द्वारा अवैध महुआ शराब बनाने, बिक्री एवं परिवहन करने वालों के विरूद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सभी थाना एवं चौंकी क्षेत्रों में लगातार कार्यवाही की जा रही है

प्रकरण 01-

चौकी बुंदेली-

दिनांक 9/ 10 /2026 को मुखबिर से सूचना मिली की गिरना जाने के कच्ची मार्ग से होकर, किशन ठाकुर पिता स्वर्गीय सुखसाय ठाकुर उम्र 52 वर्ष पता बुंदेली व संतु साहू पिता स्वर्गीय घासीया साहू उम्र 40 वर्ष निवासी बुंदेली, दोनो महुआ शराब को लेकर बेचने जा रहे है। सूचना पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरना-बुंदेली कच्चे मार्ग पर घेराबंदी कर दोनो को पकड़ा, संदेहियों से पुछताछ व पास रखे सामान की तलाशी लेने पर संयुक्त कब्जे से करीबन 25 लीटर महुआ शराब कीमती ₹5000 को पैदल परिवहन करते पाया गया। आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 34(2 ) आबकारी एकट का पाए जाने से आरोपी किशन ठाकुर एवं संतोष साहू को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है

गिरफ्तार आरोपी-

01- किशन ठाकुर पिता स्वर्गीय सुखसाय ठाकुर उम्र 52 वर्ष पता बुंदेली एवं 

02- संतु साहू पिता स्वर्गीय घासीया साहू उम्र 40 वर्ष निवासी बुंदेली

जप्त सामग्री-

01- 25 लीटर अवैध महुआ शराब कीमती 5,000 रू

प्रकरण 02-

चौकी भँवरपुर-

दिनांक 10.10.2026 को मुखबिर सूचना मिला कि ग्राम सलखंड बाजार के पास रोड़ किनारे में एक महिला अवैध महुआ शराब बिक्री करने हेतु रखी हैं की सूचना पर चौकी भंवरपुर पुलिस टीम मय गवाहों के पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया। जहाँ मौके पर कुन्ती मिर्धा पति सतहत्तर मिर्धा उम्र 28 वर्ष

 निवासी ग्राम सलखंड चौकी भंवरपुर थाना बसना महासमुंद छ.ग. के कब्जे से 06 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब (कीमती 1200 रूपये) को कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपिया का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का होना पाये जाने से आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपिया को ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया है

गिरफ्तार आरोपिया-

01- कुन्ती मिर्धा पति सतहत्तर मिर्धा उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम सलखंड चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुंद

जप्त सम्पत्ति-

01- 06 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब (कीमती 1200 रूपये)।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने