21 अक्टुबर पुलिस स्मृति दिवस पर आयोजित श्रद्धांजली कार्यक्रम मे, शहीद हुए जवानों को पुलिस लाइन में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
शोक सभा में दी गयी श्रद्धांजलि
पुलिस स्मृति दिवस श्रद्धांजली कार्यक्रम मे शामिल जिले के 19 शहीद पुलिस जवानो के परिजनों से मिले विधायक, कलेक्टर, एसपी
कर्तव्य की राह पर सर्वस्व न्योछावर करने वाले देश के वीर जवानों के सम्मान में आज परसदा स्थित पुलिस लाइन के शहीद स्मारक स्थल पर 67वां राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस अत्यंत गरिमापूर्ण माहौल में मनाया गया। यह दिन केवल एक तारीख नहीं, बल्कि खाकी के उस शौर्य, सर्वोच्च त्याग और अटूट देशभक्ति का प्रतीक है, जिसकी कहानी आज भी हर नागरिक के दिलों में जीवंत है
शोकसभा के दौरान महासमुंद पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार ने बेहद संवेदनशील और गौरवमयी माहौल में देश की विभिन्न सुरक्षा इकाइयों के उन 154 शहीद जवानों के नामों का वाचन किया, जिन्होंने बीते एक वर्ष (1 सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026 तक) में देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए अपनी जान कुर्बान की। इस अवसर पर महासमुंद जिले के उन 19 वीर शहीद पुलिस जवानों को भी विशेष रूप से याद कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति दी है
नाम वाचन के पश्चात उपस्थित जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस महकमे ने शहीद स्मारक पर पुष्प-गुच्छ अर्पित कर अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी
ज्ञातव्य हो की पुलिस व अर्द्ध सैनिक बलों से जुड़े तमाम जवान इस दिन को पुलिस शहीदी दिवस के रूप में भी जानते और याद करते हैं। इस वर्ष पूरे देश मे आज 67वां पुलिस स्मृति दिवस मनाया जा रहा हैं। इस दिन देश भर के पुलिस बल चाहे वह राज्य पुलिस हो, केंद्रीय सुरक्षा बल या फिर अर्ध सैनिक बल, सभी एक साथ मिलकर इस दिन को खास नजर से देखते हैं। पुलिस स्मृति दिवस को मनाने के पीछे शोक, समर्पण त्याग, बहादुरी की मिसाल कि वह कहानी छिपी है, जो आज भी धूमिल नहीं पड़ी है
स्थानीय परसदा पुलिस लाइन में बुधवार को पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया, इस दौरान जिले से 19 पुलिस जवान शहीद हुए हैं, जिन्हें पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर याद का श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस श्रद्धांजली कार्यक्रम मे उपस्थित जिले के 19 शहीद पुलिस जवानो के परिवार के सदस्यों से श्रीमती चातुरीनंद विधायक सरायपाली, श्री राजू सिन्हा विधायक महासमुंद, श्री भीखम सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष जिला पंचायत महासमुंद, श्री विनय कुमार लंगेह कलेक्टर महासमुंद, श्री प्रभात कुमार पुलिस अधीक्षक महासमुंद व श्रीमति मनीषा ठाकुर रावटे सेनानी 20वीं वाहिनी छ.स.बल महासमुंद ने मुलाकात कर हाल-चाल व बच्चो की शिक्षा एवम स्वस्थ के संबंध मे जानकारी ली गयी
इस ऐतिहासिक और प्रेरणादायी कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ सुश्री अनुपमा आनंद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार नायक, सहायक सेनानी श्रीमती दिनेश्वरीनंद, एसडीएम सुश्री अश्रा गुप्ता, एसडीओपी (पिथौरा) श्री अजीत ओगरे, एसडीओपी (सरायपाली) श्री चंद्रशेखर परमा, रक्षित निरीक्षक श्रीमती दीप्ति कश्यप, निरीक्षक महेश साहू, निरीक्षक आकाश मसीह सहित जिले के अनेक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी विशेष रूप से मौजूद रहे, जिन्होंने देश के रक्षकों की शहादत को नमन किया
