कोमाखान: तेंदुए ने घर में घुसकर किया हमला, महिला-बच्चों समेत 8 घायल, जिला अस्पताल रेफर
कोमाखान के झिटकी में तेंदुए का आतंक, एक ही परिवार के 8 लोग घायल
महासमुंद। कोमाखान क्षेत्र के ग्राम झिटकी में तेंदुए के हमले से हड़कंप मच गया है। रविवार देर रात घर में सो रहे एक ही परिवार के 8 लोगों पर तेंदुए ने हमला कर दिया
हमले में , महिला पुरुष और बच्चों सहित परिवार के सभी 8 सदस्य घायल हो गए। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है
ग्रामीणों ने तत्काल सभी घायलों को बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने के कारण सभी को जिला अस्पताल महासमुंद रेफर* कर दिया गया
बताया जा रहा है कि * दिन पहले पंडरीपानी में भी तेंदुए ने एक व्यक्ति पर हमला किया था लगातार हो रहे हमलों से क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी भय व्याप्त है
सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को जल्द पकड़ने और गांव में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है। क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी से लगातार दहशत बनी हुई है, जो वन विभाग के लिए बड़ी चुनौती बन गई है
