मतदाता सूची में नाम जोड़ने की विशेष मुहिम, महासमुंद में BLO प्रशिक्षित
महासमुंद। जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत छूटे हुए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा एवं 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं का नाम भी मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा
इस स्पेशल ड्राइव के लिए BLO को प्रशिक्षण दिया गया। महासमुंद विधानसभा के लिए SDM सुश्री अक्षा गुप्ता ने BLO को प्रशिक्षण देकर कार्य की बारीकियों से अवगत कराया और निर्देश दिए कि कोई भी पात्र मतदाता सूची में जुड़ने से न छूटे
उन्होंने कहा कि BLO घर-घर जाकर सर्वे करें और 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवाओं को चिन्हित कर उनका फॉर्म भरवाएं। अभियान का उद्देश्य शत-प्रतिशत मतदाता सूची को अद्यतन करना है
